फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Self Employment Scheme Online application process started Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, पढ़िए पूरी जानकारी

Mon, 07 Jul 2025 06:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Jul 2025 06:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Cm Self Employment Scheme Online application process started Uttarakhand news in hindi
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के लिए उद्योग विभाग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में इस योजना से 10 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन

बीते माह प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म योजना को मर्ज कर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 लागू की है। यह योजना 2030 तक प्रभावी रहेगी। योजना के तहत विनिर्माण क्षेत्र में परियोजना लागत 25 लाख, सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख व अन्य सूक्ष्म व्यवसाय के परियोजना लागत दो लाख तक निर्धारित की गई।

विज्ञापन


सूक्ष्म व्यवसाय के लिए दो लाख ऋण पर सरकार पर 25 से 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा दो से 10 लाख तक 20 से 25 प्रतिशत और 10 लाख से 25 लाख तक ऋण पर 15 से 20 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarahand News: राज्य के छह राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उद्योग विभाग की ओर से आवेदन की स्क्रूटनी करने के बाद ऋण स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजे जाएंगे। प्रदेश सरकार ने बैंकों को ऋण वितरण के लिए समय सीमा तय की है। पांच लाख तक के आवेदन को दो सप्ताह, पांच से 25 लाख तक आवेदनों को तीन सप्ताह में स्वीकृत करना होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed