दिल्ली वाला चमत्कारी बाबा नहीं, पगड़ी वाला नेता हूं: रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड का विकास उनकी प्राथमिकता है। स्वावलंबी उत्तराखंड बनाने और बेरोजगारों को रोजगार देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील की।
सीएम ने केंद्र सरकार पर प्रदेश के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। रावत बुधवार को यहां पंत पार्क में कांग्रेस प्रत्याशी सरिता आर्या के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बाद में उन्होंने पंत पार्क से लेकर तल्लीताल तक रोड शो भी किया।
करीब डेढ़ घंटे विलंब से चुनावी सभा में पहुंचे सीएम हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुटकी लेते हुए कहा कि मैं दिल्ली के चमत्कारी बाबा की तरह तो नहीं हूं, जो लोगों के खातों में सीधे 15 लाख रुपए डाल दे, मैं पगड़ी वाला नेता जरूर हूं, जो कहता हूं, उसे पूरा करने की कोशिश जरूर करूंगा। कहा कि वर्तमान में भाजपा ने जो अपना चुनावी एजेंडा लांच किया है, उस पर वह स्वयं ढाई साल से काम कर रहे हैं।
भावुक होकर रो पड़ी सरिता आर्या
प्रत्याशी सरिता आर्या ने कहा कि पार्टी ने दूसरी बार मुझ पर विश्वास जताकर टिकट दिया है, उस विश्वास पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। इस दौरान सरिता भावुक होकर रो पड़ीं।
उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को निशाने पर लेते हुए कहा कि मेरे कई विकास कार्य उनके द्वारा रोके गए हैं। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल की अध्यक्षता में हुई सभा को जिले के पर्यवेक्षक जय किशन, दयाल आर्य, रईस भाई, खष्टी बिष्ट, सैय्यद नदीम मून आदि ने संबोधित किया।
सभा के बाद तल्लीताल तक रोड शो भी किया गया। जनसभा के दौरान पालिका के पूर्व सभासद दीपक कुमार, यूकेडी से जुड़े नेता एवं सभासद असीम बख्श समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।