फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Rawat is worried about lambagad route during Chardham yatra

चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी, सीएम रावत की उड़ी नींद, सरकार की सांसें अटकी

Wed, 26 Apr 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
CM Rawat is worried about lambagad route during Chardham yatra

चारधाम यात्रा अब नजदीक है। यात्रा की तैयार‌ियां भी पूरी हो चुकी हैं। लेक‌िन इस बात ने सीएम त्रिवेंद्र स‌िंह रावत की ‌च‌िंता बढ़ा दी है। दरअसल बद्रीनाथ रूट पर लामबगड़ क्षेत्र अभी भी संवेदनशील बना हुआ है। इसल‌िए इसे लेकर सरकार की सांसें अटकी हुई हैं। सरकार का दावा है कि लामबगड़ को छोड़कर बाकी सभी संवेदनशील जगहों पर स्थिति बेहतर है।

विज्ञापन


सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि यात्रा के दौरान सभी जगहों पर सरकारी मशीनरी को पूरी सजगता से काम करने के लिए कहा गया है। यात्रियों को कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन पुलिस को एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसमें उन्हें यात्रियों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए कई चीजें समझाई जाएंगी।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 28 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार चारधाम यात्रा की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे तय हो जाने के बाद अफसरों पर बेहतर इंतजाम तेजी से करने का दबाव भी आ पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज चारधाम यात्रा की लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं। सीएम ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि चारधाम यात्रा की पूरी तैयारी कर ली गई है।


उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियों से जुडे़ सभी महकमे तेजी से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लामबगड़ को लेकर चिंता है, बाकि सभी जगह इंतजाम दुरस्त है। लामबगड़ में जेसीबी को हर समय तैयार रखा जाएगा, ताकि सड़क बंद होने की स्थिति में उसे तुरंत खोलने के इंतजाम हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed