{"_id":"636de25d0e6d690a845daa65","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-wire-fencing-on-road-being-built-for-cm-village-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मुआवजा नहीं मिला तो सीएम के गांव के लिए बन रही सड़क पर लगाया तारबाड़, अफसर मामला सुलझाने में लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मुआवजा नहीं मिला तो सीएम के गांव के लिए बन रही सड़क पर लगाया तारबाड़, अफसर मामला सुलझाने में लगे
Fri, 11 Nov 2022 12:03 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:03 PM IST
सार
कटी भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने तारबाड़ लगाकर सड़क को बंद कर नोटिस बोर्ड चस्पा कर दिया। उनके तारबाड़ लगाने की सूचना पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को भी है। इसके बावजूद मुआवजा देने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
सीएम पुष्कर सिंह धामी के गांव के लिए बन रही टुंडी-बारमों सड़क पर कटी जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने पिछले छह महीने से तारबाड़ लगाकर आवाजाही बंद कर दी है। स्थानीय लोग पीएमजीएसवाई से मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से 13 किमी लंबी डौड़ा-टुंडी-बारमों सड़क का निर्माण कर रहा है। कटी भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने तारबाड़ लगाकर सड़क को बंद कर नोटिस बोर्ड चस्पा कर दिया। उनके तारबाड़ लगाने की सूचना पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को भी है। इसके बावजूद मुआवजा देने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...महिलाओं के लिए खुशखबरी: कुछ सवालों के सही जवाब देकर पा सकती हैं गिफ्ट वाउचर, पढ़िए पूरी खबर उठाएं फायदा
विज्ञापन
कांग्रेस के डीडीहाट विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कठायत ने बताया कि पूर्व में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने तारबाड़ हटाने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने तारबाड़ नहीं हटाने पर स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है। पीएमजीएसवाई के जेई मनोज सिंह का कहना है कि मुआवजा देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से धन मिलते ही मुआवजा दे दिया जाएगा।