फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami will review preparations for Chardham Yatra on February 21 Uttarakhand news

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी करेंगे चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, 21 फरवरी को होगी बैठक

Sun, 19 Feb 2023 11:48 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Feb 2023 11:48 AM IST
सार

चारधाम यात्रा की शुरुआत इस बार 22 अप्रैल से होगी। बदरीनाथ के 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। हालांकि मंदिर समितियों की ओर से कपाट खुलने का समय और तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami will review preparations for Chardham Yatra on February 21 Uttarakhand news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की 21 फरवरी को समीक्षा करेंगे। बैठक में पर्यटन समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से तैयारियों का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम की कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद मुख्यमंत्री धामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पहली बैठक लेंगे। जिसमें यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है।

विज्ञापन

इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: इस बार 22 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, जानिए कब खुलेंगे चारों धामों के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। बदरीनाथ के 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। हालांकि मंदिर समितियों की ओर से कपाट खुलने का समय और तिथि घोषित की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed