फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami took safari in Jim Corbett Tiger Reserve Uttarakhand news in hindi

CM Dhami: मुख्यमंत्री ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की सफारी, फॉरेस्ट सुरक्षा कर्मियों का बढ़ाया हौसला

Fri, 13 Oct 2023 02:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 13 Oct 2023 02:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट पार्क झिरना फॉरेस्ट रेंज में सफारी की। उन्होंने यहां गेट पर ही खड़े पर्यटकों का अभिवादन स्वीकार किया। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami took safari in Jim Corbett Tiger Reserve Uttarakhand news in hindi
सीएम धामी ने की जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सफारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने यहां पर्यटकों से भी बातचीत की। वाइल्ड लाइफ ड्रेस पहने सीएम धामी ने यहां पर्यटकों से उनके सुझाव भी लिए।

विज्ञापन


रामनगर पहुंचे सीएम धामी ने शुक्रवार को कॉर्बेट पार्क झिरना फॉरेस्ट रेंज में सफारी की। उन्होंने यहां गेट पर ही खड़े पर्यटकों का अभिवादन स्वीकार किया। पार्क के भीतर हिरन, टाइगर देख वह  रोमांचित हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पर्यटकों के साथ टाइगर पर्यटन की चर्चा की।
विज्ञापन


सीएम धामी ने यहां हाथियो को भोजन भी खिलाया। उन्होंने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा धीरज पांडेय के साथ कॉर्बेट टाइगर प्रशासनिक प्रबंध के विषय में भी जानकारी हासिल की और खास तौर पर  कॉर्बेट से लगे गांवों के बारे चिंता करते हुए वहां सामुदायिक रोजगार शुरू करने और उनके उत्पादों की मार्केटिंग करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देवभूमि में पीएम मोदी का शंखनाद: दूर तक और देर तक सुनी जाएगी गूंज, प्रधानमंत्री ने दिया ये खास संदेश

सीएम धामी ने फॉरेस्ट के अधिकारियों डीएफओ तराई पश्चिम प्रकाश आर्य, रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के दिगांत नायक , मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डा पराग धकाते के साथ प्रशासनिक चर्चा की और अतिक्रमण मामले की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed