{"_id":"648bcb011edd6f778b034e17","slug":"cm-pushkar-singh-dhami-reached-kedarnath-dham-for-on-site-inspection-uttarakhand-news-in-hindi-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kedarnath Dham: पुनर्निर्माण कार्यों से सज और संवर रही केदारपुरी, निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kedarnath Dham: पुनर्निर्माण कार्यों से सज और संवर रही केदारपुरी, निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
Fri, 16 Jun 2023 08:16 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 16 Jun 2023 08:16 AM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। वह यहां पुनर्निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के पहुंचे हैं। बाबा केदार के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों को आवासीय सुविधा पर 148 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके अलावा तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारियों के आवास, बेस कैंप स्थित हेलीपोर्ट का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दशक पहले केदारनाथ में जल प्रलय के बाद पुनर्निर्माण कार्यों से केदारपुरी सज और संवर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट से आपदा के जख्म मिट रहे हैं। आपदा के बाद पहले चरण में 225 करोड़ रुपये के काम किए गए। अभी काफी कुछ होना बाकी है। आज शुक्रवार सुबह सीएम धामी स्थलीय निरीक्षण के केदारनाथ धाम पहुंचे।
विज्ञापन
दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत से 21 निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा 148 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। 16 जून 2013 को आई आपदा से केदारनाथ मंदिर को छोड़ कर बाकी सब कुछ ध्वस्त हो गया था। हजारों लोगों को आपदा में जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आज छह पहाड़ी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें कब तक दस्तक देगा मानसून
विज्ञापन
केदारनाथ पुनर्निर्माण तीन चरणों में शुरू किया गया। पहले चरण में मंदिर परिसर का विस्तार, संगम के समीप गोल प्लाजा और मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते पर कटवा पत्थर बिछाया गया। साथ ही मंदाकिनी नदी के तट पर सुरक्षा कार्य, सेंट्रल स्ट्रीट, आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती आस्था पथ व घाट, मंदिर परिसर के दोनों तरफ भवनों की सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण, ध्यान गुफा का निर्माण किया गया। दूसरे चरण में 197 करोड़ रुपये की लागत के पुनर्निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।