फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Pushkar Singh Dhami performed Yamuna puja in Vikasnagar Uttarakhand news in hindi

Vikasnagar: सीएम धामी नए हरिपुर घाट का किया शिलान्यास, जनसभा में बोले- मां यमुना ने बुलाया इसलिए चला आया

Thu, 07 Sep 2023 01:31 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Sep 2023 01:31 PM IST
सार

विकासनगर हरिपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Cm Pushkar Singh Dhami performed Yamuna puja in Vikasnagar Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

विकासनगर हरिपुर में स्थित यमुना तट पर सीएम धामी पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारों साथ उनका स्वागत किया। सीएम ने घाट पर पहुंचते ही मां यमुना को हाथ जोड़कर किया नमन। मां यमुना का आचमन ग्रहण कर पूजन कर आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां यमुना का पूजन कर आरती की। मुख्यमंत्री ने यहां नए हरिपुर घाट का शिलान्यास किया। इसके बाद वह कालसी स्थित रामलीला ग्राउंड में जनता को संबोधित करने पहुंचे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा की थी वह काम आज हो गया। मेरा  सौभाग्य है की आज हरिपुर जमुना घाट का शिलान्यास हो गया है। नई सांसद में गया तो देखा की वहां अखंड भारत के नक्शे में कालसी भी है। चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपने यात्रा वृतांत में कालसी का जिक्र किया था। यह वह क्षेत्र है, जहां यमुना नदी में स्नान कर यात्री यमुनोत्री के रवाना होते थे। दैवीय आपदा से यह क्षेत्र खो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वैभव को वापस लाना हमारी जिम्मेदारी
सीएम ने कहा कि मुझे मां यमुना ने बुलाया। आदेश दिया बेटा कुछ कर के दिखाओ। घाट पर पूजा अर्चना के दौरान तेज धूप थी, लेकिन मैं भावुक था। उत्तरप्रदेश में यमुना किनारे कृष्ण लीला के कई स्थल है। यहां भी पौराणिक महत्व से जुड़े स्थलों पर नए प्रकल्प शुरू होना चाहिए। यमुना उत्तराखंड की देवी है, इनके वैभव को वापस लाना हमारी जिम्मेदारी है।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब फोन पर अफसरों को कहना होगा माननीय विधायक जी...विशेषाधिकार हनन मामले में पीठ ने दिए निर्देश

कहा कि हमारी सांसद भी दिल्ली तक इन प्रकल्पों को पूरा करवाने मदद करेंगी। यहां आजीविका के रास्ते भी खुलेंगे। यात्री आएंगे। पर्यटन क्षेत्र में काम करते हुए होम स्टे और होटल बनाएं। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में हर साल यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण को दूसरे केंद्र एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। हमें उत्तराखंड में आने वाले व्यक्तियों का मान सम्मान करना है। सीमांत क्षेत्रों में स्वरोजगार पैदा करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। यहां एक नहीं 10 स्थानों पर आरती होनी चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed