फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Assembly Session: Now the officers will have to say Honorable MLA bench gave strict instructions

Uttarakhand: अब फोन पर अफसरों को कहना होगा माननीय विधायक जी...विशेषाधिकार हनन मामले में पीठ ने दिए निर्देश

Thu, 07 Sep 2023 02:39 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Sep 2023 02:39 PM IST
सार

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया। जिस पर पीठ ने सख्त निर्देश देते हुए कह कि विधायक किसी अधिकारी को फोन करेंगे तो संबंधित अफसर उन्हें माननीय विधायक जी .. कहकर संबोधित करेंगे।

 

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Session: Now the officers will have to say Honorable MLA bench gave strict instructions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

जब भी कोई विधायक किसी अधिकारी को फोन करेंगे तो संबंधित अफसर उन्हें माननीय विधायक जी .. कहकर संबोधित करेंगे। विधानसभा सत्र के दौरान सदन में विशेषाधिकार हनन का प्रश्न उठने पर पीठ ने यह निर्देश दिए हैं। पीठ ने कहा कि सरकार मुख्य सचिव को निर्देशित करे कि इस बात को जिलों के अधिकारियों तक पहुंचा दिया जाए।

विज्ञापन

सदन की कार्यवाही के दौरान विशेषाधिकार की अवहेलना का प्रश्न किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ ने उठाया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में होने वाले तमाम सरकारी कार्यक्रमों में उनकी अनदेखी की गई। कई मौकों पर उन्हें बुलाया ही नहीं गया।

विज्ञापन


विधायकों के प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश
नगर पालिका से लेकर ब्लाक स्तर पर कई ऐसे कार्यक्रम हुए, जिनमें स्थानीय विधायक को निमंत्रण तक नहीं भेजा गया। जबकि इस संबंध में पूर्व में पीठ की ओर से निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने पीठ से निर्देश दिए कि विधायकों के प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Session: शहीद की अनुग्रह राशि का 40 फीसदी माता-पिता को भी मिलेगा, सदन में विधेयक पेश

विधायक सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का उन्हें स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते पूरा सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार को निर्देश दिए कि वह मुख्य सचिव के स्तर से जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि विधायकों के फोन करने या उन्हें संबोधन में अधिकारी सम्मानजक ढंग से माननीय विधायक जी कहकर संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed