फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami Interesting answers of Media questions In Delhi

दिल्ली में बोले सीएम: मेरा जितना शांत स्वभाव उतना ही सख्त एक्शन लेता हूं, आगे पढ़िए सवालों पर धामी के ये दिलचस्प जवाब

Mon, 23 May 2022 12:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 May 2022 12:24 PM IST
सार

दिल्ली में मीडिया मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सवालों के बेहद दिलचस्प जवाब दिए। सीएम ने इस दौरान बताया कि स्थानीय लोगों को पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा से जोड़ने के लिए सरकार काम कर रही है। पहाड़ों में निजी स्कूल खोलना, पर्यटन में होम स्टे खोलना हमारी योजना में है।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami Interesting answers of Media questions In Delhi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मेरा जितना शांत स्वभाव है, उतना ही सख्त एक्शन लेता हूं। मैं मीठा जरूर बोलता हूं, इसका मतलब ये नहीं कि कुछ भी देखता रहूंगा। सीएम ने यह बात दिल्ली में मीडिया मंथन कार्यक्रम में कही। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। प्रदेश में पलायन और चकबंदी के सवाल पर कहा कि पलायन की समस्या गंभीर है।

प्रदेश सरकार ने शासन को कहा है कि राज्य के भू आलेखों को दुरुस्त किए जाए। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण के खिलाफ सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है। जहां भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण हुआ है सरकार उन्हें अतिक्रमण से मुक्त कराएगी। इस बारे में सभी जिलाधिकारियों को भी सख्त हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर चारों धामों का कायाकल्प हो रहा है। एक नया केदार का रूप सबके सामने आ गया है। इसी तरह अब कुमाऊं के 17 तीर्थस्थलों का अवस्थापना विकास के लिए चयन किया गया है। जागेश्वर, बागेश्वर, नैनादेवी पूर्णागिरी, दुर्णागिरी, बराही देवी समेत अन्य मंदिरों के लिए सड़क सुविधा, सौंदर्यीकरण मानसखंड सर्किट के तहत किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक संहिता को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा। पहली कैबिनेट में इसका प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। गृह मंत्री ने भी इसे लागू करने की बात कही है। हम देश के सभी राज्यों से अपील करते है कि वे भी अपने राज्य में इसे लागू करें। एक देश है तो एक कानून होना चाहिए।

राष्ट्र विरोधी तत्व उत्तराखंड में नहीं रहेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सीमावर्ती राज्य है। सामरिक दृष्टि से राज्य संवेदनशील है। इसे देखते हुए सरकार ने पुलिस विभाग के माध्यम से एक सत्यापन का अभियान शुरू किया है। सरकार पूरी तरह से सतर्क है। सत्यापन अभियान के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। जो भी सामाजिक राष्ट्रविरोधी तत्व है, वे उत्तराखंड में नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ें...खौफनाक: मामी की चाहत में भांजे ने खेला खूनी खेल, मामा को दी रूह कंपाने वाली मौत, हत्या का तरीका देख कांप उठे पुलिसवाले

लोगों को पर्यटन शिक्षा चिकित्सा से जोड़ेंगे
सीएम ने कहा कि स्थानीय लोगों को पर्यटन, शिक्षा, चिकित्सा से जोड़ने के लिए सरकार काम कर रही है। पहाड़ों में निजी स्कूल खोलना, पर्यटन में होम स्टे खोलना हमारी योजना में है। हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम के लिए रोपवे निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed