फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Pushkar Singh Dhami gave answer on the question of by-election

सीएम धामी ने नहीं खोले अभी पत्ते: उपचुनाव के सवाल पर दिया जवाब, कहा- मुझे खुद नहीं पता, किस सीट से लडूंगा

Tue, 12 Apr 2022 05:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 12 Apr 2022 05:32 PM IST
सार

समय के साथ ही यह चर्चा तेज होती जा रही है कि सीएम धामी प्रदेश की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम पिथौरागढ़ के डीडीहाट, चंपावत, बागेश्वर के कपकोट व नैनीताल जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami gave answer on the question of by-election
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जब पत्रकारों ने पूछा कि वह विधायक बनने के लिए कहां से चुनाव लड़ेंगे तो सीएम का जवाब था कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में उपचुनाव के माध्यम से पार्टी उन्हें जीत दिलाने के प्रयास में है। समय के साथ ही यह चर्चा तेज होती जा रही है कि सीएम धामी प्रदेश की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम धामी पिथौरागढ़ के डीडीहाट, चंपावत, बागेश्वर के कपकोट व नैनीताल जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...यमुना के बहाव के बीच आंसुओं का सैलाब: हजारों घरों को रौशन करने के लिए जलमग्न हुआ उत्तराखंड का लोहारी गांव, तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पांच विधायकों ने सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ने की बात कही थी। ऐसे में सीएम किस सीट से चुनाव लड़ेंगे अभी तक यह तय नहीं हो सका है। सीएम ने अभी पत्ते नहीं खोले। उन्होंने सब कुछ हाईकमान पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed