फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm poster in uttarakhand

उत्तराखंड के सीएम का 'चेहरा' बदलने की कवायद

Wed, 05 Feb 2014 10:42 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 05 Feb 2014 10:42 PM IST
विज्ञापन
cm poster in uttarakhand

उत्तराखंड में सीएम की कुर्सी बदलते ही सरकारी महकमों में सीएम का चेहरा बदलने की कवायद तेज हो गई है। शहर में कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए होर्डिंग्स में अब विजय बहुगुणा के स्थान पर नये सीएम हरीश रावत की फोटो होगी।

विज्ञापन


इसमें करोड़ों रुपये पानी की तरह बहने वाले हैं। यदि मंत्रियों के प्रभार बदले तो खर्च में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।

बदले जा रहे पोस्टर
अब तक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सीएम बहुगुणा की फोटो लगी थी। सीएम का चेहरा बदला तो गांव से शहर तक सार्वजनिक स्थानों, दफ्तरों में लगे कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के होर्डिंग्स में बदलाव की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।
विज्ञापन


उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में सरकारी स्तर पर विभिन्न विभागों की ओर से बेहिसाब होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिनमें सरकार की प्राथमिकताओं, योजनाओं, घोषणाओं का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजब की तेजी दिखा रहे अधिकारी
सरकारी तंत्र अब बहुगुणा की तस्वीर वाले होर्डिंग्स तेजी से हटवाने में जुटा है, ताकि नये सीएम हरीश रावत की तस्वीर लगाकर उन्हें नए कलेवर में खड़ा किया जा सके। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में बहुगुणा के स्थान पर हरीश रावत का फोटो लगाने की कवायद चल रही है, ताकि अधिकारियों की आस्था पर कोई किसी तरह के सवाल न उठा सके।

कुछ विभाग अभी मंत्रियों के प्रभार पर नजर गड़ाए हैं, ताकि बदलाव की स्थिति में संबंधित मंत्री को भी साधा जा सके। इस फेरबदल में सरकारी खजाने से भारी भरकम बजट खर्च होने वाला है।

खुद को करीबी दिखाने की मारामारी
सरकारी महकमे के अलावा राजनैतिक और प्राइवेट स्तर पर भी होर्डिंग्स और बैनरों से कस्बे और शहर पाट दिए गए हैं। संगठन के साथ दूसरे लोगों ने भी नए सीएम के साथ अपनी तस्वीर लगाकर प्रमुख चौराहों पर बधाई के होर्डिंग्स-बैनर लगवाए हैं।


अभी तक बहुगुणा के कट्टर समर्थक माने जाने वालों ने कुर्सी बदलते ही अपनी बदली हुई आस्था प्रदर्शित भी कर दी है। इस सबके पीछे मंशा सिर्फ सीएम समर्थकों की फेहरिस्त में खुद को अग्रणी साबित करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed