फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm kedarnath visit cancel in last moment.

सीएम नहीं गए केदारनाथ, आखिरी समय में दौरा रद्द

Sun, 21 Dec 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Dec 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
cm kedarnath visit cancel in last moment.

शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत का केदारनाथ का दौरा अंतिम समय में स्थगित हो गया। हालांकि मौसम पूरी तरह से साफ था और धाम में धूप खिली हुई थी। मुख्यमंत्री को यहां पुनर्निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों और सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई के लिए पहुंचना था।

विज्ञापन


सीएम के दौरे को लेकर सुबह से बाबा केदारपुरी में उत्साह का माहौल था। हालांकि बाद में सीएम के नहीं पहुंचने से मायूसी दिखी। जिलाधिकारी ने पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए मजदूरों का उत्साहवर्द्धन किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रात: 9.50 मिनट पर हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचना था। अपने 40 मिनट के कार्यक्रम में उन्होंने यहां कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही निम और पुलिस कर्मियों से भी बातचीत करनी थी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अमला भी गुप्तकाशी हेलीपैड पर पहुंच चुका था। प्रात: 11 बजे दौरा स्थगन की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ केदारनाथ पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर, पुलिस उपाधीक्षक स्वतंत्र कुमार, एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान ने पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल से पुनर्निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी भी ली।

माइनस में पारे के बीच चल रहा काम

cm kedarnath visit cancel in last moment.

कर्नल कोठियाल ने बताया कि सुबह आठ बजे तक तापमान माइनस में रहता है। ऐसे में प्रात: पौने नौ बजे धूप निकलने के बाद ही काम शुरू हो पा रहा है। दोपहर को 3 से 7 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है। शाम 5 बजे के बाद पुन: पारा माइनस 5 तक गिरने के बावजूद रात 11 बजे तक काम हो रहा है।

24 तक बन जाएगा एमआई-26 हैलीपैड
केदारनाथ में एमआई-26 हेलीकाप्टर के लिए हेलीपैड 24 दिसंबर तक बन  जाएगा। मौसम का मिजाज ठीक रहा तो, 26 दिसंबर को एमआई-26 हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैड़िंग हो सकती है। इसके बाद एमआई-26 से केदारनाथ धाम में भारी मशीनें भेजी जाएंगी, जिससे पुनर्निर्माण कार्य के साथ असुरक्षित भवनों का ध्वस्तीकरण भी होना है।

जेसीबी से साफ की जा रही बर्फ
केदारनाथ में अब भी दो फीट बर्फ जमा है। निम ने निर्माणाधीन हेलीपैड से लेकर मंदिर तक बर्फ को काटकर रास्ता बनाया है। हेलीपैड में जमी बर्फ को जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed