फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat work for others

गैरों पर करम करते-करते अपनों पर सितम कर बैठे रावत

Mon, 10 Feb 2014 10:53 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 10 Feb 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
cm harish rawat work for others

गैरों पे करम अपनों पे सितम, कुछ इसी अंदाज में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


समर्थकों में फिलहाल धैर्य और लचीलापन
प्रदेश में राजनैतिक हालत इस तरह के बन गए हैं कि उसमें सितम अपनों पर ही होना है। रावत जिस धैर्य और लचीलेपन का परिचय दे रहे हैं उनके समर्थकों को भी फिलहाल धैर्य और लचीलापन दिखाना ही पड़ेगा।

पढ़ें, 'चाय बेचने वाला भारत का बेटा ही बनेगा प्रधानमंत्री'
विज्ञापन


13 साल के वनवास के बाद सत्ता में जो भी बंटवारा हो रहा है उसमें पुराने चेहरे ही दिख रहे हैं। हरीश रावत रविवार को मीडिया से रूबरू हुए तो उनके ठीक बगल में साकेत बहुगुणा आकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, 11 फरवरी से कस जाएगी हरीश रावत पर 'लगाम'

दिल्ली से हवाई जहाज से हरीश रावत के साथ ही साकेत बहुगुणा भी आए थे। मुख्यमंत्री के साथ प्रेस कांफ्रेस में भी पहुंचे। जबकि बहुगुणा सरकार में रावत समर्थक साकेत बहुगुणा से दूरी बनाकर ही चल रहे थे।

साकेत बहुगुणा की मौजूदगी पर सवाल
साकेत बहुगुणा की मौजूदगी पर सवाल उठना स्वाभाविक था। हरीश रावत से जब पूछा गया कि चाचा के बगल में भतीजे के बैठने के राजनैतिक मायने मतलब क्या हैं। रावत ने कहा आप जो भी निकाल लें।

पढ़ें, पूनम को अपनों ने ही बना दिया 'गुनाहगार'

फिर मंच की ओर से बैठे अन्य नेताओं की तरफ हाथ कर बोले ये सारे चाचा जानें। साफ है रावत अभी कोई राजनीतिक जोखिम नहीं लेना चाहते हैं खासकर गढ़वाल के एंगल पर। मंच पर जो भी नेता थे सब गढ़वाल के थे।


रावत उत्तराखंड की कैनवास पर ऐसी तस्वीर बनाने में जुटे हैं जब तक पूरी नहीं होती पता नहीं चलेगा कि क्या है। मंच पर हरीश रावत के साथ ही कुछ अन्य कुर्सियां भी डाली गई थीं। अचानक साकेत के पहुंचने से कुछ हलचल हुई।

तमाम सवाल खड़े हुए
राजीव जैन उन्हें रावत के बगल की कुर्सी ऑफर कर दी। उनके ठीक बगल में टिहरी से पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय बैठे थे। टिहरी लोकसभा सीट के लिए एक मंच पर अगल-बगल दो दावेदारों बैठना भी तमाम सवाल खड़े कर रहा था।

पढ़ें, इस आश्रम में होती है भगवान से मुलाकात

किशोर उपाध्याय को रावत कैंप का माना जाता है। प्रेस कांफ्रेस में पूर्व मुख्य प्रवक्ता सुरेन्द्र अग्रवाल और पूर्व मंत्री सूर्यवीर सिंह सजवाण भी मौजूद थे।

तिवारी की सीख पर काम
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शपथ ग्रहण केबाद बताया था कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने उन्हें आर्शीवाद भी दिया और सीख भी।

उन्होंने सीख क्या दी यह तो नहीं बताया लेकिन सूत्र बताते हैं उन्होंने रावत से बच्चों को फिलहाल राजपाट से दूर रखने को कहा था।

यही कारण है कि राजनीति में सक्रिय उनके बेटे आनंद और वीरेन्द्र पिता के सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हैं। बेटी अनुपमा उन स्वागत समारोह में जरूर पहुंच रही हैं जहां हरीश रावत खुद नहीं पहुंच पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed