फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat went delhi.

अरुण जेटली से मिलने दिल्ली रवाना हुए CM रावत

Mon, 08 Jun 2015 10:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Jun 2015 10:45 AM IST
विज्ञापन
cm harish rawat went delhi.

उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार देर शाम दिल्ली रवाना हो गए। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात संभव है।

विज्ञापन


नौ को कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात है। रावत इस बैठक के बाद उत्तराखंड लौटेंगे। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हरीश रावत सोमवार  को केंद्रीय वित्त मंत्री के सामने प्रदेश के आर्थिक मामलों को रखेंगे।
विज्ञापन


14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के लागू होने और केंद्र्रीय योजनाओं में कटौती से प्रदेश को करीब चार हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान है। प्रदेश सरकार का कहना है कि वित्त आयोग की संस्तुतियों से केंद्रीय कर अंतरण में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ी है पर यह पहले के तुलना में कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर केंद्र ने 90:10 अनुपात की कुछ योजनाओं को खत्म ही कर दिया है, कुछ योजनाओं में फंडिंग पैटर्न बदल दिया गया है। ऐसे में राज्य को खासा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। माना जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री केंद्रीय वित्त्त मंत्री से प्रदेश केविशेष राज्य के दर्जे को बनाए रखने का भी आग्रह करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री की अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात संभव है।

नौ जून को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बातचीत है। मुख्यमंत्री हरीश रावत इसमें भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में सरकार और संगठन के अलावा चुनाव की तैयारी आदि मामलों में बातचीत होगी।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी दिल्ली में हैं। किशोर के मुताबिक वे अपने किसी निजी काम से दिल्ली पहुंचे हैं। किशोर भी नौ को सीधे कुमाऊं पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस अब गढ़वाल दौरा पूरा करने केबाद कुमाऊं दौरे की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed