फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat statement on chardham yatra

'2013 जैसी दैवी आपदा के लिए हैं तैयार हम'

Fri, 06 Feb 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Feb 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
cm harish rawat statement on chardham yatra

मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि 2013 जैसी दैवी आपदा से भविष्य में कैसे निपटा जाए इसके लिए सरकार तैयार है। उन्होंने पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों को आश्वस्त किया है कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरी तरह से सुरक्षित है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की है। यह बात मुख्यमंत्री ने मुंबई में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कही।
विज्ञापन


राज्य के पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार विभिन्न राज्यों में रोड शो और प्रचार-प्रसार कर रही है। सीएम ने बताया कि गुप्तकाशी से केदारनाथ तक हेलीकाप्टर यात्रा करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग के लिए 25 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। जिसे राज्य सरकार वहन करेगी। सीएम ने बताया कि भगवान बदरीनाथ के कपाट 26 अप्रैल को खुल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार यात्रा में मिलेंगी ये सुविधाएं

cm harish rawat statement on chardham yatra

केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सरकार विशेष प्रबंध कर रही है। वहां 15सौ यात्रियों के लिए पक्के आवास और एक हजार के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। बेहतर ट्रेकिंग रूट बनाया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए हेली सर्विस व हेलीपैड, पक्के घाट आदि का निर्माण किया गया है।

इससे पहले सीएम ने गोरेगांव स्पोटर्स एंड एक्जीबिशन सेंटर पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पर्यटन व्यवसाय को प्रोत्साहित करते हैं। सीएम ने वाशी में उत्तराखंड भवन के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, बदरी-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सचिव पर्यटन डा. उमाकांत पंवार मौजूद थे।

- बदरी-केदार मंदिर समिति लंगर लगाएगी।
- सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ. के जवान यात्रा मार्ग पर रहेंगे।
- पूरे यात्रा मार्ग पर मेडिकल टीम साथ रहेगी।
- यात्रियों का बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
- टेलीफोन टावर स्थापित किए जाएंगे ताकि कनैक्टीविटी में समस्या न हो। पीसीओ भी स्थापित होंगे।
-जागेश्वर व मदमहेश्वर धाम को विकसित किया जा रहा है।
- भीमबली से केदारनाथ का नया रास्ता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed