फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat meet rail minister suresh prabhu

सीएम रावत ने रेल बजट से पहले प्रभु से लगाई 'गुहार'

Mon, 23 Feb 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 23 Feb 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
cm harish rawat meet rail minister suresh prabhu

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात कर रेल बजट में राज्यहित से जुड़ी परियोजनाओं को शामिल करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की रेल सेवाओं के त्वरित विस्तार किए जाने की आवश्यकता है। इस संबंध में पहले भी राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेजे हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही सीएम ने पत्र लिखकर रेल मंत्री से विभिन्न लंबित व नई योजनाओं की मांग की थी।
विज्ञापन


उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि राज्य को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं एवं सामरिक दृष्टिकोण तथा राष्ट्रहित में रेल सेवाओं को विस्तार दिए जाने की आवश्यकता है। विशेष श्रेणी का राज्य होने के कारण रेल परियोजनाओं के खर्च में अंशदान देने में असमर्थ है। लिहाजा सामरिक महत्व की परियोजनाओं को आर्थिक मानदंड प्रक्रिया से मुक्त रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र स्तर पर लंबित राज्य से जुड़ी प्रमुख रेल परियोजनाएं

cm harish rawat meet rail minister suresh prabhu

1.    रामनगर -चौखुटिया रेल मार्ग
2.    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग
3.    टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण
4.    किच्छा-खटीमा (57.7 किमी) रेल लाइन
5.    देवबंद-रुड़की रेल मार्ग
6.    सहारनपुर-विकासनगर-देहरादून
7.    ऋषिकेश-डोईवाला नए रेल मार्ग का निर्माण
8.    हरीद्वार-कोटद्वार-रामनगर डाईरेक्ट लिंक बनाए जाने
9.    काशीपुर-नजीबाबाद वाया धामपुर रेल लाइन का सर्वे
10.  रुड़की-पिरान कलियर/ देहरादून-पुरोला (यमुना किनारे-2)/टनकपुर-जौलजीवी-नई रेल लाइनों के सर्वे
11. लालकुआं-मेलानी-टनकपुर-पीलीभीत-भोजीपुरा-बरेली सेक्शन के मीटर गेज (101.79 किमी) को ब्रॉड गेज के लिए स्वीकृति।
12. देहरादून-काठगोदाम-रामनगर से दिल्ली नई के लिए एक सीधी तेज रफ्तार नान-स्टॉप रेलगाड़ी
13.  रामनगर के लिए दिल्ली से एक डाइरेक्ट ट्रेन चलाए जाने की कई वर्षों से लंबित मांग
14. दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड पर्यटन विभाग, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय एवं रेल मंत्रालय ने संयुक्त रूप से दिल्ली में एक रोड शो आयोजित किया था जिसमें विभिन्न विशिष्ट परामर्शियों ने यह सुझाव दिया था कि क्रमश: देहरादून एवं काठगोदाम/रामनगर से मुंबई के लिए एक-एक नई सीधी रेलगाड़ी को चलाया जाना इस क्षेत्र के पर्यटकों एवं यात्रियों की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी प्रकार हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, देहरादून, रामनगर, काठगोदाम, टनकपुर रेल मार्गो में एक पर्यटक सर्किट के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाना आवश्यक है।
15.  दिल्ली-कोटद्वार जाने केलिए वाया नजीबाबाद रेल मार्ग
16.  रानीखेत एक्सप्रेस 5013ए/5014ए में रामनगर के लिए एक प्रथम एसी यान या आधा 1ए व आधा 2ए यान लगाने की नितांत आवश्यकता है।
17.  नई दिल्ली-देहरादून जन शताब्दी 2055/2056, दिल्ली-काठगोदाम/रामनगर संपर्क क्रांति एवं आनंद विहार-काठगोदाम शताब्दी में यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए इनमें एक अतिरिक्त प्रथम श्रेणी वातानुकूल एवं वातानुकूल कुर्सीयान की आवश्यकता है।
18.  काठगोदाम/रामनगर से अमृतसर एवं जम्मू तवी के लिए एक दैनिक रेल चलाए जाने की मांग वर्षों से लंबित है।
19.  चंडीगढ़-अमृतसर के लिए काठगोदाम-रामनगर से एक शताब्दी/जन-शताब्दी रेल की आवश्यकता है।
20.  देहरादून एवं काठगोदाम से लखनऊ/वाराणसी/इलाहाबाद के लिए एक तेज गति रेल की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed