फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat in tharali

बहुगुणा 'बेस्ट', मुझे चार माह का समय दोः रावत

Mon, 03 Feb 2014 06:40 PM IST
अमर उजाला, थराली
अमर उजाला, थराली Updated Mon, 03 Feb 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
cm harish rawat in tharali

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को कहा कि ‘मुझे चार माह का समय दो, मैं आपदा प्रभावित इलाकों की तस्वीर बदल दूंगा’। उन्होंने कहा कि राज्य के हर जोन में एक अधिकार संपन्न अधिकारी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


पांच फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर दी जाएगी। विस्थापन से जरूरी सुरक्षा कार्य है ताकि आगामी बरसात से बचा जा सके।

देहरादून जाने की जरूरत नहीं
प्रत्येक प्रभावित को जिला स्तरीय कमेटी द्वारा सर्वेक्षण पर मुआवजा दिया जाएगा। उन्हें देहरादून की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है, चमोली में ही उनका काम होगा।
विज्ञापन


रावत ने चमोली के तीनों विधायकों को यह भी अधिकार दिया कि उनके स्तर से शासन को भेजे जाने वाले विकास के प्रस्ताव को फाइनल माना जाएगा।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तीसरे दिन ही थराली पहुंचे हरीश रावत ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में कार्यो के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। चमोली की आपदा का हल चमोली में ही निकालना होगा। नारायणबगड़ और थराली बाजार के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए विशेषज्ञों की टीम भेजी जाएगी और स्थायी उपचार के लिए जितना भी धन लगेगा, वह दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा से प्रभावित पिंडरघाटी के जीवन को पटरी पर लाना है। ध्वस्त पुलों का निर्माण, सड़कों और पैदल रास्तों की मरम्मत प्राथमिकता से होगी। कर्णप्रयाग और गौचर में भी बाढ़ सुरक्षा कार्य को जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि आपदा के कार्यो के जितने भी इस्टीमेट शासन को भेजे जा रहे हैं, उन्हें स्वीकृत किया जाएगा।

बहुगुणा की तारीफ
रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विषम परिस्थितियों में राज्य की बागडोर संभाली थी।

आपदा के कठिन समय में राहत कार्यो की जो बुनियाद रखी, उसे पूरा करने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर आ गई है, जिसे वे मंत्रिमंडल और विधायकों के सहयोग से पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने थराली में लोनिवि के अस्थायी डिवीजन को स्थायी करने के लिए कमिश्नर डीएस गर्ब्याल को निर्देश दिए।

वित्तीय मान्यता देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने थराली तहसील में सब रजिस्ट्रार की तैनाती और श्रीकोट-नंदकेशरी हाईस्कूल को वित्तीय मान्यता देने की घोषणा की। नारायणबगड़, थराली, देवाल और ग्वालदम नगर पंचायत के गठन और शहीद भवानी दत्त जनता हाईस्कूल में विज्ञान मान्यता पर विचार करने का आश्वासन दिया। कहा कि राजजात में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी और वे स्वयं राजजात में नौटी पहुंचेंगे।


इस मौके काबीना मंत्री इंदिरा हृदयेश, अमृता रावत, विधायक नवप्रभात, प्रो. जीतराम, राजेंद्र भंडारी, डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी के अलावा भुवन नौटियाल, लखन सिंह रावत, लक्ष्मण लाल टम्टा, अनसूया प्रसाद पंत, प्रीतम सिंह रावत, देवी जोशी, महेशी देवी, गोदांबरी रावत, राजेश्वरी नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed