फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm harish rawat follow narendra modi

मोदी की तरह उत्तराखंड के सीएम भी करेंगे काम

Wed, 10 Sep 2014 07:24 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Sep 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
cm harish rawat follow narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत धारचूला में सीएम कैंप ऑफिस खोलेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मिनी पीएमओ खोला है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने धारचूला में सीएम कैंप ऑफिस खोलने और वहां सक्षम स्टाफ की तैनाती करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम धारचूला से ही विधायक हैं।

मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर जिन मुद्दों पर सहमति व हामी भराकर लौटे हैं उनका फालोअप भी शुरू कर दिया है।

सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को फोलोअप बैठक की। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि विभागीय प्रमुख सचिव व सचिव केंद्र में राज्य से संबंधित मामलों की पैरवी शुरू करें।
विज्ञापन

लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश

cm harish rawat follow narendra modi

औपचारिक प्रक्रिया में कम समय लगे इसके लिए केंद्र के अधिकारियों से निरंतर सम्पर्क में रहें। सीएम ने मुख्य सचिव सुभाष कुमार को इसकी लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

केंद्र में लंबित योजनाओं की स्वीकृति के लिए तत्परता से काम करना होगा। यदि किन्हीं विभागों में यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट लंबित हैं तो शीघ्र ही इन्हें केंद्र को भेंजे। स्वीकृत योजनाओं में केंद्रांश के लिए पत्राचार करने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी स्वयं संबंधित मंत्रालय से लगातार बात करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त विभाग से एसडीआरएफ  की एक और बटालियन की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। सीएम ने कहा कि श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा से देश विदेश में सकारात्मक संदेश गया है। इसमें अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed