मोदी की तरह उत्तराखंड के सीएम भी करेंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत धारचूला में सीएम कैंप ऑफिस खोलेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मिनी पीएमओ खोला है।
मुख्यमंत्री ने धारचूला में सीएम कैंप ऑफिस खोलने और वहां सक्षम स्टाफ की तैनाती करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम धारचूला से ही विधायक हैं।
मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर जिन मुद्दों पर सहमति व हामी भराकर लौटे हैं उनका फालोअप भी शुरू कर दिया है।
सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को फोलोअप बैठक की। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि विभागीय प्रमुख सचिव व सचिव केंद्र में राज्य से संबंधित मामलों की पैरवी शुरू करें।
लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश
औपचारिक प्रक्रिया में कम समय लगे इसके लिए केंद्र के अधिकारियों से निरंतर सम्पर्क में रहें। सीएम ने मुख्य सचिव सुभाष कुमार को इसकी लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
केंद्र में लंबित योजनाओं की स्वीकृति के लिए तत्परता से काम करना होगा। यदि किन्हीं विभागों में यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट लंबित हैं तो शीघ्र ही इन्हें केंद्र को भेंजे। स्वीकृत योजनाओं में केंद्रांश के लिए पत्राचार करने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी स्वयं संबंधित मंत्रालय से लगातार बात करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त विभाग से एसडीआरएफ की एक और बटालियन की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। सीएम ने कहा कि श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा से देश विदेश में सकारात्मक संदेश गया है। इसमें अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाए।