फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM furious after seeing the condition of waterlogging at ISBT, orders for inquiry

Dehradun News: आईएसबीटी पर जलभराव का हाल देख भड़के सीएम, जांच के आदेश

Wed, 12 Jul 2023 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
CM furious after seeing the condition of waterlogging at ISBT, orders for inquiry
भारी बारिश में हो रही समस्याओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे आईएसबीटी पहुंचे। यहां पर जलभराव का हाल देखकर मुख्यमंत्री हैरान रह गए। यहां चारों तरफ सड़क पर पानी जमा था। मुख्यमंत्री ने जलभराव पर नाराजगी जताते हुए इसके कारणों की जांच करने के आदेश जिलाधिकारी को दिए। जल निकासी की व्यवस्था के लिए बनाए नाले के डिजाइन पर भी सीएम ने सवाल उठाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा। डीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, आईएसबीटी में जलभराव नासूर बन गया है। कई बार यहां जल निकासी की व्यवस्था के लिए कार्ययोजना बनाई गई लेकिन आज तक जलभराव का समाधान नहीं हो पाया। वर्तमान में एनएचएआई की ओर से जल निकासी के लिए यहां नाले का निर्माण किया गया है। लेकिन, इसका डिजाइन ऐसा है कि अब पहले से ज्यादा जलभराव होने लगा है। बड़े नाले की निकासी छोटी नाले में कर दी गई है, जिससे पूरा पानी नाले के बजाय सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

बारिश में आईएसबीटी सहित अन्य क्षेत्रों में जलभराव को देखते हुए दोपहर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चंद्रबनी देहरादून का भी स्थलीय निरीक्षण किया। चंद्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जलभराव की स्थिति रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण यह समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। यदि लोगों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पड़ेगी तो इसकी समुचित व्यवस्था की जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आईएसबीटी के ड्रेनेज सिस्टम पर विधायक चमोली भी उठा चुके हैं सवाल
आईएसबीटी के ड्रेनेज सिस्टम पर विधायक विनोद चमोली पहले ही सवाल उठा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एनएच, लोनिवि आदि विभागों के अधिकारियों के साथ आईएसबीटी का दौरा किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनएच की ओर से जल निकासी के लिए बन रहे नाला निर्माण पर सवाल उठाते हुए इसे महज खानापूर्ति बताया था। विनोद चमोली ने कहा कि टाटा मोटर्स की ओर से आने वाले नाले को एनएच की ओर से गुरुराम राय की ओर से आने वाले नाले में जोड़ दिया गया। गुरुराम राय की ओर से आने वाला नाला छोटा है। इसलिए वह ज्यादा पानी का प्रेशर नहीं सह पा रहा है और पानी सड़कों पर बह रहा है।

---------
मुख्यमंत्री ने ड्रेनेज के डिजाइन की जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि जलभराव का कारण ड्रेनेज का डिजाइन तो नहीं है। यह डिजाइन आईएसबीटी पर जमा होने वाले पानी की क्षमता के अनुरूप है या नहीं।
--सोनिका, डीएम, देहरादून
---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed