फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami will campaign in Rajasthan Madhya Pradesh and Chhattisgarh Election Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ चुनाव में सीएम धामी होंगे स्टार प्रचारक, पांच दिन करेंगे प्रचार

Fri, 27 Oct 2023 08:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Oct 2023 08:41 AM IST
सार

उत्तराखंड के बागेश्वर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की। ऐसे में अब सीएम धामी के चेहरे की डिमांड राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विस चुनाव प्रचार में बढ़ी है।

विज्ञापन
CM Dhami will campaign in Rajasthan Madhya Pradesh and Chhattisgarh Election Uttarakhand news in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में मांग है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री से एक नवंबर से 28 नवंबर के बीच पांच दिन प्रचार का समय मांगा है। मुख्यमंत्री तीनों राज्यों में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। वे वहां चुनावी जनसभाएं करेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की थी। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के बागेश्वर में हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की। अब सीएम धामी के चेहरे की डिमांड राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विस चुनाव प्रचार में बढ़ी है। पार्टी उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारने जा रही है।

विज्ञापन

धामी छवि का चुनावी फायदा लेना चाहती है पार्टी
चुनाव घोषित होने से पहले भी धामी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान में रोड शो और चुनावी रैलियां की थीं। भाजपा का दावा है कि इन रैलियों में स्थानीय लोगों में आकर्षण दिखाई दिया। उनके कार्यक्रमों में भीड़ जुटी। भाजपा धामी सरकार में लिए गए बड़े फैसलों को इसकी वजह बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Yamunotri Highway: देश में पहली बार...उत्तराखंड की सबसे लंबी सुरंग के बीच बनेगी कंक्रीट की दीवार

कठोर नकल विरोधी कानून से लेकर समान नागरिक संहिता बनाने की दिशा में उठाए गए कदम की दूसरे राज्यों में चर्चा है। पार्टी धामी की इस छवि का चुनावी फायदा लेना चाहती है। पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत धामी का छत्तीसगढ़ में एक दिन, मध्य प्रदेश और राजस्थान में दो-दो दिन के प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed