फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami took meeting regarding Chardham Yatra 2024 preparation instructions to form a committee

Dehradun: सीएम ने बैठक कर चारधाम यात्रा तैयारियों का लिया जायजा, मॉनिटरिंग के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश

Thu, 07 Mar 2024 04:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Mar 2024 04:36 PM IST
सार

चारधाम यात्रा तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में शासन स्तर से चारों धामों की लाइव मॉनिटरिंग की जाए साथ ही आपदा कंट्रोल रूम का सुचारू संचालन किया जाए। 

विज्ञापन
CM Dhami took meeting regarding Chardham Yatra 2024 preparation instructions to form a committee
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने यात्रा की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग के लिए कमेटी गठित किए जाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


गुरुवार को सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने चारों धामों में यातायात प्रबंधन के सुगम संचालन के लिए एसपी/ एडिशनल एसपी रैंक के आधिकारी को नियुक्त किए जाने, सभी अधिकारी एवं विभागों में आपसी समन्वय से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बीते वर्षों की यात्रा में जो कमी एवं समस्याएं सामने आई हैं, उनके अनुभवों से, प्लानिंग से काम कर उन समस्याओं को इस वर्ष दूर किया जाए।
विज्ञापन


संपूर्ण पैदल मार्गो एवं संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी लगाए जाए। उन्होंने कहा यात्रियों के साथ ही स्थानिय लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाए। शासन स्तर से चारों धामों की लाइव मॉनिटरिंग की जाए साथ ही आपदा कंट्रोल रूम का सुचारू संचालन किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम पूर्वानुमान की सूचना यात्रियों तक समय से पहुंचे
मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम पूर्वानुमान की सूचना यात्रियों तक समय से पहुंचे। जिसके लिए यात्रियों के मोबाइल पर अलर्ट मैसेज की व्यवस्था की जाए। पैदल मार्गों की नियमित सफ़ाई हो। यात्रा मार्ग पर बने शौचालयों में विशेष तौर पर साफ सफाई रखी जाए। यात्रा मार्गों पर शौचालय की संख्या भी बढ़ाई जाए। उन्होंने मिशन मोड पर प्लास्टिक फ्री चारधाम पर काम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही चारों धामों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने, पैदल मार्गो में स्ट्रीट लाइट लगाने और यात्रा मार्ग पर सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम मार्गों का सुधारीकरण यात्रा से पूर्व कर लिया जाए। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरूद्ध होते है ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जे.सी.बी / मशीन आदि की व्यवस्था की जाए। यात्रा के दौरान कोई भी मार्ग बंद होने पर उसे तुरंत खोले जाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए बसों व टैक्सियों आदि की आवश्यकता के सम्बन्ध में आकलन कर पूर्व में व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें...Kedarnath: पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू, एवलांच का खतरा...12 किमी हिस्से में पांच फीट बर्फ, तस्वीरें

मुख्यमंत्री ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तार जल्द किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर अस्थाई चिकित्सा केन्द्रों में चिकित्सा व अपेक्षित स्टाफ की तैनाती के साथ जीवनरक्षक दवाई, उपकरण, पोर्टेबल आक्सीजन सिलेण्डर एवं एम्बुलेन्स / एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed