रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर विदेश मंत्रालय के संपर्क में, सीएम धामी ने किया परिजनों का आश्वस्त
उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें राजधानी देहरादून के छात्र भी हैं। लगातार खराब होते हालात के कारण छात्रों के अभिभावकों में चिंता व्याप्त है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस ने कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला शुरू कर दिया है। जिससे स्थिति भयावह होती जा रही है। अभी भी यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में कई भारतीय फंसे हुए हैं। वहीं उत्तराखंड में भी अभिभावक अपने बच्चों के लिए चिंतित हैं।
इसी बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा को लेकर लगातार विदेश मंत्रालय से संपर्क किया जा रहा। सीएम अभिभावकों से धैर्य रखने और केंद्र से संपर्क कर हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व बुधवार को युद्ध की आशंका के बीच यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा। उन्होंने कहा कि राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को लाने का अभियान शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें...Russia-Ukraine Crisis: 'पापा चिंता मत कीजिए, मैं ठीक हूं पर यहां ...बस इतना कहने के बाद कट गया अक्षत का फोन,परिजन अब बेचैन मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस संबंध में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बात की गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय की ओर से आश्वस्त किया गया है कि भारतीय छात्रों व नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में मौजूद उत्तराखंड राज्य के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव, लिवीव और खारकीव शहरों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हैं। इनमें राजधानी देहरादून के छात्र भी हैं। वहां के लगातार खराब होते हालात के कारण इन छात्रों के अभिभावकों में चिंता व्याप्त है।