{"_id":"68761272c4541b3fe40032ff","slug":"cm-dhami-said-girls-drop-out-from-schools-should-be-reconnected-with-the-stream-of-education-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: स्कूल छोड़ गईं बेटियों को शिक्षा की धारा से फिर जोड़ें, बोले सीएम-प्रभावी प्रयास करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: स्कूल छोड़ गईं बेटियों को शिक्षा की धारा से फिर जोड़ें, बोले सीएम-प्रभावी प्रयास करने की जरूरत
Tue, 15 Jul 2025 02:32 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:32 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्कूलों से बालिकाओं के ड्रॉप आउट को कम करने के लिए उन्होंने प्रभावी प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन बेटियों ने स्कूल छोड़ दिया है, उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से फिर से जोड़ें। स्कूलों से बालिकाओं के ड्रॉप आउट को कम करने के लिए उन्होंने प्रभावी प्रयास करने की जरूरत जताई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए समेकित प्रयास किए जाएं। पहली, छठी तथा नवीं कक्षा में विद्यार्थियों के अधिकाधिक प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए प्रवेशोत्सव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के कौशल विकास के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। नवाचार की दिशा में नियमित कार्य किए जाएं। छात्र-छात्राओं को किताबें, नोटबुक और स्कूल ड्रेस समय पर मिले। शिक्षा विभाग की जो परिसंपत्तियां उपयोग में नहीं हैं, उनका सदुपयोग हो। विद्यालयों में बालिकाओं के लिए अलग शौचालयों और सेनेटरी पैड की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। स्कूल भवनों के सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ग्रामीण महिलाओं को नहीं पता सर्वाइकल व स्तन कैंसर भी होती है कोई बीमारी, मिले चौंकाने वाले तथ्य
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में किताबी ज्ञान के साथ ही कला, रंगमंच, खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। फिट इंडिया के बारे में बच्चों को जागरूक किया जाए। परीक्षा प्रणाली के सुधार की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए।