फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Said Bageshwar Uttarayani fair will be brought on the tourism map Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: पर्यटन मानचित्र पर लाएंगे बागेश्वर का उत्तरायणी मेला, सीएम ने कहा- प्रवासियों को मेले से जोड़ेंगे

Thu, 15 Dec 2022 11:34 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Dec 2022 11:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा। वहीं 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अटल के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार ने सुशासन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं।

विज्ञापन
CM Dhami Said Bageshwar Uttarayani fair will be brought on the tourism map Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर बागेश्वर में मनाए जाने वाले उत्तरायणी मेले को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। प्रवासी उत्तराखंडियों को भी मेले से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर का ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले को भव्य रूप से मनाया जाएगा।

विज्ञापन


मेले को पहचान दिलाने के लिए देश-विदेश के पर्यटकों को उत्तरायणी मेले की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अटल के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरकार ने सुशासन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अटल जी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 
विज्ञापन


Uttarakhand:  धरने पर बैठकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे गेस्ट टीचर, माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह ने अपनी छोटी सी उम्र में धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की है। इस दिवस पर विशेष रूप से राज्य के विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जल्द ही इन कार्यक्रमों को लेकर पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा व अन्य संबंधित विभागों की बैठक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed