फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami meets Railway Minister: Demands raised to start Vande Bharat Express and Shatabdi from Haridwar to Va

रेल मंत्री से मिले सीएम धामी: हरिद्वार से वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी शुरू करने की उठाई मांग

Tue, 04 Apr 2023 08:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 08:53 PM IST
सार

दिल्ली में सीएम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर चर्चा की। सीएम ने दून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे से जोड़ने के लिए टनल आधारित रेल लाइन की संभावनाओं को लेकर सर्वे कर परियोजना को स्वीकृत देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
CM Dhami meets Railway Minister: Demands raised to start Vande Bharat Express and Shatabdi from Haridwar to Va
रेल मंत्री से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ देहरादून से सहारनपुर वाया मोहंड रेल लाइन परियोजना का प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखा। साथ ही हरिद्वार से वाराणसी तक वंदे भारत ट्रेन, टनकपुर-देहरादून के लिए जनशताब्दी और दिल्ली से रामनगर के लिए शताब्दी एक्सप्रेस चलाने, रामनगर-हरिद्वार-देहरादून सीधी रेल सेवा संचालित करने की मांग रखी।

विज्ञापन


Uttarakhand: नितिन गडकरी से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दिया मसूरी में टनल के शिलान्यास का न्यौता
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली में सीएम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर चर्चा की। सीएम ने दून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे से जोड़ने के लिए टनल आधारित रेल लाइन की संभावनाओं को लेकर सर्वे कर परियोजना को स्वीकृत देने का आग्रह किया। रेल लाइन बनने से दून से सहारनपुर तक ट्रेन का सफर कम होने से समय बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक दून से हरिद्वार, लक्सर, रुड़की होते हुए ही सहारनपुर ट्रेन से पहुंचते हैं, जिसमें साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनाई जा रही टनल प्रणाली के समान ही दून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे लाइन का सर्वे कराया जाए। सीएम ने ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना का शीघ्र परीक्षण कराकर निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया।

सीएम ने केंद्रीय रेल मंत्री से हरिद्वार से वाराणसी वंदे भारत रेल शुरू करने की मांग। इससे इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। किच्छा-खटीमा नई रेल लाइन परियोजना पर खर्च होने वाले लागत राशि केंद्र सरकार की ओर से देने का आग्रह किया। सीएम ने कहा, पूर्णागिरी मेले के लिए नई दिल्ली, मथुरा, लखनऊ से टनकपुर के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाए।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया, दून से काठगोदाम के लिए जनशताब्दी एक मात्र ट्रेन है। टनकपुर-देहरादून के मध्य जनशताब्दी चलाने की मांग की। नैनीताल में देश-दुनिया से पर्यटक आते हैं। इसे देखते हुए दिल्ली-रामनगर शताब्दी एक्सप्रेस चलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed