फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Cabinet minister Ganesh Joshi meets Nitin Gadkari In delhi Today

Uttarakhand: नितिन गडकरी से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दिया मसूरी में टनल के शिलान्यास का न्यौता

Tue, 04 Apr 2023 01:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 01:26 PM IST
सार

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को अवगत कराया कि देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग होने वाले किमाड़ी मोटर मार्ग, किया जाता है । लेकिन इस रास्ते की हालत खस्ताहाल है।

विज्ञापन
Uttarakhand Cabinet minister Ganesh Joshi meets Nitin Gadkari In delhi Today
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मंत्री गणेश जोशी ने उनसे देहरादून-किमाड़ी मोटर मार्ग चौड़ीकरण व सुधारीकरण का अनुरोध किया। साथ ही मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग तीन किलोमीटर लंबी टनल का शिलान्यास करने के लिए भी न्यौता दिया। जिस पर  केंद्रीय मंत्री ने टनल का शिलान्यास करने के लिए शीघ्र उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन


मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को अवगत कराया कि किमाड़ी मोटर मार्ग को देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। लेकिन इस रास्ते की हालत खस्ताहाल है। मसूरी में वर्ष भर सैलानियों का आवागमन होता है और अप्रैल से नवंबर तक गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन


Uttarakhand: काशी-उज्जैन की तर्ज पर बनेगा हरकी की पैड़ी और ऋषिकेश कॉरिडोर, सीएम ने पीएम मोदी को बताई योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने से देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी और सैलानियों एवं श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed