Uttarakhand: सीएम धामी ने की उच्चाधिकारियों के साथ बैठक, फिट इंडिया संकल्प के कार्ययोजना तैयार करने निर्देश
सीएम धामी ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री मोदी के फिट इंडिया संकल्प को साकार करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से मोटापे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया था।
ऐसे में प्रदेश में फिट इंडिया, फिट उत्तराखंड की मुहिम शुरू की जाए। स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े मौजूदा प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए एवं इस अभियान में खिलाड़ियों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाए।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag: बांसबाड़ा-जलई मार्ग पर घूमता दिखा गुलदार, लोगों में दहशत, दो दिन पहले ही महिला को बनाया था निवाला
इसके साथ ही सीएम धामी ने रजत जयंती वर्ष के अवसर पर ड्रग्स फ्री उत्तराखंड संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए अभियान को तेज करने, ड्रग्स तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने, एवं समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि इस पहल से स्कूली छात्रों को भी जोड़ा जाए, ताकि भविष्य की पीढ़ी नशे के दुष्प्रभावों से अवगत होकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सके।