{"_id":"67c008f6a2f1bc6942096045","slug":"leopard-seen-roaming-on-road-in-rudraprayag-people-terrified-had-killed-a-woman-just-two-days-ago-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: बांसबाड़ा-जलई मार्ग पर घूमता दिखा गुलदार, लोगों में दहशत, दो दिन पहले ही महिला को बनाया था निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: बांसबाड़ा-जलई मार्ग पर घूमता दिखा गुलदार, लोगों में दहशत, दो दिन पहले ही महिला को बनाया था निवाला
Thu, 27 Feb 2025 02:05 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:05 PM IST
सार
Rudraprayag News: क्षेत्र में गुलदार दिखाई देने से एक बार फिर लोग दहशत में आ गए। दो दिन पहले यहां गुलदार ने घास काट रही एक महिला को अपना निवाला बना लिया था।
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग बांसबाड़ा-जलई मोटर मार्ग पर एक गुलदार घूमता दिखाई दिया, जिसके बाद से यहां क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल दो दिन पहले ही गुलदार ने यहां एक महिला को अपना निवाला बना डाला। महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग ने आदमखोर घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक मुख्यालय से लगे देवल गांव में खेत में घास काट रही बुजुर्ग महिला को गुलदार ने मार डाला था। घटना के बाद से ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित कर जल्द मारने की मांग की है।
विज्ञापन
लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया
मंगलवार शाम पांच बजे सर्वेश्वरी देवी (65) अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर सिर को दांतों में दबा लिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने शोर भी मचाया, लेकिन गुलदार महिला को मारने के बाद ही वहां से भागा।
ग्रामीणों की सूचना पर वन जखोली पूर्वी रेंज के क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, उत्तरी रेंज के क्षेत्राधिकारी संजय और तहसीलदार जखोली सहित पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि पिछले तीन माह से क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना है। तीन दिन पूर्व ही लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया था।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रेल यात्री ध्यान दें...होली को लेकर वेटिंग शुरू, बिहार, यूपी जाने वाली ट्रेनों में है ऐसा हाल
रेंजर ने बताया कि घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गांव के आसपास रेकी की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है।