फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami counted the achievements of Uttarakhand government

सीएम धामी ने गिनाई उत्तराखंड सरकार की उपब्धियां

Fri, 08 Jul 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami counted the achievements of Uttarakhand government
‘आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा। इस संबंध में सभी विभागों को वर्ष 2025 तक दस वर्ष के संकल्पों के साथ योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थान मिले।’ ये बातें बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महानगर भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

सुभाष रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 27 लाख तीर्थ यात्रियों ने चारधाम के दर्शन किए हैं। सरकार समान नागरिक कानून की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने संकल्पपत्र के अनुसार वर्ष में तीन गैस सिलिंडर देने के लिए 55 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। सफाई मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन को भी बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया है। वहीं, अब परिवार में पति-पत्नी दोनों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और तप का ही परिणाम है कि पिछले विधानसभा चुनाव सहित कई चुनावों से यहां शत-प्रतिशत परिणाम मिल रहे हैं। प्रदेश भाजपा के सह सोशल मीडिया प्रभारी परितोष ने सोशल मीडिया की समझ और प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने व्यक्तित्व विकास विषयों पर अपने विचार रखे। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, रविंद्र कटारिया, सीताराम भट्ट, रतन चौहान, सतेंद्र नेगी, राजीव उनियाल, अनुराग भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed