फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Woman committed suicide by hanging suicide note found from the room Dehradun Uttarakhand news in hindi

Dehradun: 'मेरी वजह से सब परेशान हैं'...लिखकर फांसी पर झूल गई महिला, सुसाइड नोट में पति से मांगी माफी

Wed, 21 Jun 2023 02:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 21 Jun 2023 02:50 PM IST
सार

प्रेमनगर में एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। महिला को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Woman committed suicide by hanging suicide note found from the room Dehradun Uttarakhand news in hindi
सुसाइड नोट (प्रतीकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेमनगर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने लिखा है कि मेरी वजह से सब परेशान हैं...मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं...मैं किसी से प्यार करने के काबिल नहीं हूं...। पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे प्रेमनगर विंग नंबर एक से सूचना आई थी कि यहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान गुरप्रीत पत्नी मंजीत के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मैं किसी से प्यार के काबिल नहीं हूं...
मंजीत कपड़ों का व्यापार करते हैं। वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला की देवरानी वहां पहुंची तो देखा कि बेडरूम में गुरप्रीत ने फांसी लगाई हुई थी। एसओ ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: बेलड़ा बवाल में पुलिस और ग्रामीणों पर डकैती का मुकदमा दर्ज, युवक की मौत पर हुआ था विवाद

सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी वजह से सब परेशान हैं। मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं। मैं किसी से प्यार के काबिल नहीं हूं। मुझे माफ कर दो। नैंसी बहुत सपोर्ट करती है। मेरी वजह से जसमत बीमार हो गया। मुझे सब माफ कर दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed