फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami attended meeting of Central Board of Guidance of Vishwa Hindu Parishad haridwar Uttarakhand

Haridwar: विश्व हिंदू परिषद की बैठक में बोले सीएम धामी, जल्द लागू होगा UCC, लैंड जिहाद भी स्वीकार्य नहीं

Fri, 26 May 2023 11:32 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 26 May 2023 11:32 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शन मंडल की बैठक में सीएम धामी ने कहा कि 30 जून को विशेषज्ञ समिति समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट सौंपेगी। कहा कि जल्द ही प्रदेश में एक सशक्त कानून लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Dhami attended meeting of Central Board of Guidance of Vishwa Hindu Parishad haridwar Uttarakhand
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लैंड जिहाद बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उत्तराखंड का वातावरण दूषित नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड में अवैध धार्मिक स्थलों और संरचनाओं को पूरी तरह साफ करने तक कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 जून को विशेषज्ञ समिति समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट सौंपेगी। कहा कि जल्द ही प्रदेश में एक सशक्त कानून लागू किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें...Uttarakhand: नीति आयोग की बैठक के लिए आज दिल्ली जाएंगे सीएम धामी, सशक्त उत्तराखंड @25 के रोडमैप को करेंगे साझा
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से दो देशों की सीमाएं लगी हुई है। कहा कि एक विशेष समुदाय ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध निर्माण किया था। अवैध निमार्णों को हटाने को अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सैकड़ों अवैध ढांचे हटा दिए हैं। लेकिन अवैध ढांचों की संख्या हजारों में है। इन ढांचों का जड़ से साफ किया जाएगा। कहा कि समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट लगभग बनकर तैयार है। 30 जून को समिति के शासन को ड्राफ्ट सौंपने के साथ जल्द कानून को लागू किया जाएगा। उत्तराखंड का समान नागरिक संहिता कानून अन्य राज्यों के लिए मॉडल बनेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का वर्षों पुराना सपना पूरा होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed