फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami appeals to PCS officers imbibe the basic mantra of no pendency Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी का पीसीएस अफसरों से आह्वान, नो पेंडेंसी के मूल मंत्र को करें आत्मसात

Sat, 27 Jan 2024 08:01 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Jan 2024 08:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के वार्षिक अधिवेशन में संघ की वार्षिक पत्रिका आरोही का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने संघ के मांगपत्र पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन
CM Dhami appeals to PCS officers imbibe the basic mantra of no pendency Uttarakhand news in hindi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारियों का आह्वान किया कि वे नो पेंडेंसी के मूल मंत्र को आत्मसात कर आगे बढ़ें। कहा,पीसीएस अधिकारियों के लिए तीन बार सेवाकालीन प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

कहा, राज्य के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में सेवा के अवसर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को सुभाष रोड स्थित होटल में उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने संघ की वार्षिक पत्रिका आरोही का विमोचन भी किया। उन्होंने संघ के मांगपत्र पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन

राज्य में नया कार्य व्यवहार है अपनाना: सीएम
कहा, सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए त्वरित निर्णय के साथ सुशासन और योजनाओं की आमजन तक जल्द पहुंच के मंत्र पर कार्य करने का आह्वान किया। कहा, राज्य में नया कार्य व्यवहार अपनाना है। नई कार्य संस्कृति के साथ कार्य करने के लिए हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत कुछ सीखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP:  पार्टी नेतृत्व का बड़ा फैसला... प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत गौतम को फिर मिली जिमेदारी

कहा, राज्य हित और जनहित में कोई भी अधिकारी कोई सुझाव देना चाहते है, तो वह उनसे सीधे संपर्क कर सकता है। आप सभी सरकार के प्रमुख अंग हैं। जब आपके द्वारा जनहित में सराहनीय कार्य किये जाते हैं, तो इससे सरकार के प्रति जनता का और विश्वास बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed