Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami addresses 8 lakh school students through Dil Ki Baat uncle dhami ke saath Uttarakhand news

देहरादून: दिल की बात, अंकल धामी के साथ' कार्यक्रम में आठ लाख बच्चों से जुड़े सीएम, त्योहार की दी शुभकामनाएं

Thu, 05 Nov 2026 01:31 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 05 Nov 2026 01:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें त्योहारों के साथ पढ़ाई, स्वच्छता और जीवन के लक्ष्यों को लेकर कई जरूरी बातें बताईं। उन्होंने बच्चों को स्थानीय उत्पाद अपनाने और सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने के लिए भी प्रेरित किया।

विज्ञापन
CM Dhami addresses 8 lakh school students through Dil Ki Baat uncle dhami ke saath Uttarakhand news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से 'दिल की बात, अंकल धामी के साथ' कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के करीब आठ लाख स्कूली बच्चों से वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके परिवार और दीपावली की तैयारियों के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि त्योहार परिवार और समाज को जोड़ने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने बच्चों से घर की साफ-सफाई में परिवार का सहयोग करने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

विज्ञापन

धामी ने दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने और स्थानीय कारीगरों के बनाए उत्पाद खरीदने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कुम्हारों और कारीगरों की आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बच्चों को पटाखों से दूर रहने और दीये व फुलझड़ियां जलाते समय बड़ों की देखरेख में रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के विकास को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जरूरी है।


ये भी पढे़ं...गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गंगनानी के पास नदी में समाई गुजरात के यात्रियों की कार, चार लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि भविष्य में इस कार्यक्रम को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीक के माध्यम से और उपयोगी बनाया जाएगा। इससे बच्चों को प्रेरक और जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले ढाई लाख से अधिक विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से उत्तराखंड के विकास को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए थे। बच्चों के उपयोगी सुझावों पर भविष्य की योजनाओं और नीतियों में भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और नई सोच विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed