{"_id":"423bc084100c2ebf84ec824ee60c58ba","slug":"cm-change-makes-no-difference","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीएम बदलने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीएम बदलने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क'
अमर उजाला, पौड़ी
Updated Fri, 31 Jan 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री बदलने से प्रदेश में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कार्यशैली से जनमानस में कांग्रेस की छवि नहीं सुधरने वाली है।
विज्ञापन
यहां हुई पत्रकार वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले दस साल के कार्यकाल में हुए घोटालों, जन विरोधी नीतियों, प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से कांग्रेस की छवि काफी खराब हो गई है। जनता इनकी कार्यशैली को पूरी तरह जान चुकी है।
विज्ञापन
की मोदी की तारीफ
आज लोगों में भाजपा के प्रति काफी उत्साह बना हुआ है। लोगों में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्सुकता है।
केंद्र सरकार की ओर से किए गए घोटालों, प्रदेश सरकार की कार्यशैली जनमानम में कांग्रेस की छवि पूरी तरह धूमिल हो चुकी है। कांग्रेस शासन में आम लोग त्रस्त हैं।
विज्ञापन
ऐसे में सीएम बदले जाने से कांग्रेस की छवि पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी आदि मौजूद थे।