फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM celebrated Diwali with orphans congratulated the Governor of Maharashtra and also the former CM

Dehradun: अनाथ बच्चों के साथ सीएम ने मनाई दीवाली, महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व सीएम को भी दी बधाई

Mon, 24 Oct 2022 06:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 24 Oct 2022 06:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला और सुरेश गड़िया मौजूद रहे थे।
 

विज्ञापन
CM celebrated Diwali with orphans congratulated the Governor of Maharashtra and also the former CM
सीएम ने महाराष्ट्र के राज्यपाल से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में 'अपना घर ' बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने  'अपना घर' में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं  एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। 

विज्ञापन

 


मुख्यमंत्री ने  इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा। इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला और सुरेश गड़िया मौजूद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को डिफेंस कॉलोनी देहरादून में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से भेंट कर उनको भी दीपावली की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed