{"_id":"badd0f3c53a364152557538056a2e1b9","slug":"cm-bhuguna-bjp-leader-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":" सीएम बहुगुणा और नेता प्रतिपक्ष भट्ट में ‘किचकिच’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बहुगुणा और नेता प्रतिपक्ष भट्ट में ‘किचकिच’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Nov 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने केदारधाम के मामले में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मामला है और नेता प्रतिपक्ष लोगों की भावनाएं भड़काने का काम कर रहे हैं। सरकार ने इस बात से कभी इंकार नहीं किया कि वहां पर मलबे में लाशें नहीं दबी हैं।
विज्ञापन
लेकिन पहले तो मलबा हटाने के लिए जीएसआई ने मना किया है और मलबा इतना कठोर हो चुका है कि उसे मशीनों से ही हटाया जा सकता है। और, दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष राजनीति कर रहे, वहां पर मलबे के नीचे से लाशों के फोटों खींचकर बांट रहे हैं। ऐसी गिरी हुई राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उधर, नेता प्रतिपक्ष ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बताए कि जीएसआई की रिपोर्ट अभी तक क्यों नहीं मिली। और, जो शव आधे से ज्यादा ऊपर हैं उन्हें क्यों नहीं निकाला जा रहा है। सरकार इस मामले में इतनी असंवेदनशील हो गई है कि उसे वहां पर कीड़े पड़ी सड़ रही लाशों से भी कोई वास्ता नहीं रहा।
विज्ञापन
यदि सरकार यह काम भी नहीं कर सकती तो फिर सत्ता में रहने का क्या हक है। और, यदि मैं केदारनाथ में लाशें ढूंढ रहा हूं तो मेरे साथ सीएम केदारनाथ चले, यदि मलबे के ऊपर लाश नहीं मिलीं तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा(