निदेशक के निलंबन को सीएम की हां, बीएस नेगी नए निदेशक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदरक खरीद में अनियमितता के आरोप में उद्यान निदेशक आईए खान को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को उद्यान मंत्री हरक सिंह ने इसके आदेश दिए थे। बुधवार को देर शाम मुख्यमंत्री हरीश रावत के अनुमोदन के बाद शासन ने भी निलंबन का आदेश जारी कर दिया है।
इस मामले की विस्तृत जांच प्रमुख सचिव वन रणवीर सिंह को सौंपी गई है। हार्टिकल्चर मिशन के निदेशक बीएस नेगी को अग्रिम आदेश तक उद्यान निदेशक का जिम्मा सौंप गया है।
2014-15 में अदरक बीज खरीद में आईए खान पर अनियमितता का आरोप लगा था। प्रारंभिक जांच में इस आरोप की पुष्टि भी हुई थी। मंगलवार को उद्यान मंत्री हरक सिंह के आदेश पर आईए खान को निलंबित कर दिया गया। हालांकि खान का कहना था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
बुधवार को यह मामला मुख्यमंत्री हरीश रावत तक पहुंचा। देर शाम मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उद्यान निदेशक को निलंबित करने की फाइल को अनुमोदित कर दिया।
प्रमुख सचिव वन को जांच, एक माह में देंगे रिपोर्ट
शासन के मुताबिक प्रमुख सचिव वन को एक माह में विस्तृत जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। मंत्री हरक सिंह रावत के मुताबिक खान के खिलाफ और भी कई शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की जांच कराई गई और खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। खान पिछले ढाई साल से उद्यान निदेशक के पद पर कार्यरत थे और जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले थे।
खान पर यह भी आरोप है कि मशरूम गोष्ठी से लेकर अन्य महत्वपूर्ण बैठकों से भी वे नदारद रहते हैं। फाइल पर इस बात की टिप्पणी भी की गई कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद उन्होंने किसानों को समय पर बीजों की किट वितरित नहीं की। ऐसे तमाम आरोपों के चलते खान को सस्पेंड कर दिया गया है।
हालांकि आईए खान ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है और सभी आरोप बेबुनियाद हैं। बैठकों से नदारद होने का कारण कई बार विभागीय कार्य ही होते हैं।