फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm agreed on transfer policy of teachers.

गुरूजी को पहाड़ चढ़ाने के मूड में सीएम रावत

Sat, 20 Sep 2014 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Sep 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
cm agreed on transfer policy of teachers.

चिकित्सकों के बाद अब मुख्यमंत्री हरीश रावत शिक्षकों की स्थानांतरण नीति जल्द पारित करने के मूड में हैं। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने सीएम के समक्ष तबादला नीति का ड्राफ्ट प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


ड्राफ्ट में शिक्षकों को पहाड़ चढ़ाने के तय प्रावधानों से सीएम सहमत दिखे। सीएम के ड्राफ्ट पर अनुमोदन के बाद अब नीति को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा।

सीएम ने दिए थे तबादला नीति बनाने के निर्देश
शिक्षकों के तबादलों में होने वाले खेल के चलते पर्वतीय जनपदों में अधिकांश स्कूल बिना शिक्षकों के चल रहे हैं। पर्वतीय जनपदों के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए नई तबादला नीति बनाने के आदेश सीएम ने दिए थे।
विज्ञापन


बुधवार को सीएम ने शिक्षा मंत्री को ड्राफ्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। नई तबादला नीति में समयावधि, एक स्थल पर तैनाती का कार्यकाल, सुगम दुर्गम और अति दुर्गम की परिभाषा और दुर्गम में तैनाती के लाभ सहित अनुकंपा के आधार पर रोके जाने वाले तबादलों की स्पष्ट गाइड लाइन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने नीति में रखे प्रावधानों पर संतोष जताया है। पहाड़ पर शिक्षकों को चढ़ाने के लिए यह नीति कारगर साबित होगी। सीएम की ड्राफ्ट पर दी सहमति के बाद इसपर जल्द मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed