{"_id":"32bb50ad5f9b757b2ebaa45eca15b3c1","slug":"clouds-in-the-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों का खेल : कहीं ठंडी हवाएं, कहीं बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों का खेल : कहीं ठंडी हवाएं, कहीं बौछार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 14 Jan 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर अपनी चाल बदल ली। आसमान में छाए बादल राज्य मौसम केंद्र के अनुमान को धता बता गुजर गए।
विज्ञापन
सूरज से बादल आंख मिचौली करते रहे, लेकिन वह बरसे नहीं। केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे में प्रदेश भर में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। अलबत्ता दून में आंशिक बादल छा सकते हैं।
ठंडी हवाओं से मुश्किल
राजधानी में धूप, बादलों का छुपा-छुपी का खेल चलता रहा। ठंडी हवाओं ने हालांकि लोगों की मुश्किल को बढ़ाए रखा। न्यूनतम तापमान में भी लगभग एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम 55 दर्ज किया गया। मौसम का यही रंग बना रहेगा। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
ऊंचाई पर बर्फीली हवाएं
ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इन दिनों समूचा गोपेश्वर जिला ठंड के आगोश में है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में छाए बादल दोपहर बाद साफ हो गए।
चोटियों में गिरी बर्फ के कारण सुबह और शाम बर्फीली हवाएं चल रही हैं। यही वजह है कि लोग शाम होते ही घरों में दुबक रहे हैं।
कर्णप्रयाग में गिरी बौंछारें
मंगलवार शाम पौने छह बजे नगर क्षेत्र में तेज बारिश की बौंछारे गिरीं। उधर देवाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले वाण, वैदनी क्षेत्रों में हिमपात की सूचना है। इस दौरान शीत लहर तेज होने से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
सुबह से ही बादल और सूरज की आंखमिचौनी का खेल चलता रहा। इस दौरान प्रात: आठ बजे कर्णप्रयाग का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया था। दोपहर दो बजे हल्की धूप खिलने पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।