{"_id":"caa4e7307ddf35250db3601525af0ed6","slug":"cloud-burst-in-tehri-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे पांच लाख
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 31 Jul 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिले में बुधवार रात बादल फटने से जखन्याली ग्राम पंचायत के नौताड़ तोक में भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रदेश सरकार ने पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने यह घोषणा की।
विज्ञापन
कृषि मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अपराह्न दो बजे आपदा प्रभावित जखन्याली के नौताड़ गांव पहुंच पर पीड़ित परिवारों का दुख-दर्द जाना। रावत ने बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
प्रभावितों को मुआवजा
उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को केदार घाटी के प्रभावितों के अनुरूप मुआवजा और आवासीय सुविधा दी जाएगी। कहा कि सरकार घायलों के उपचार के लिए हर संभव सहायता देगी।
विज्ञापन
उन्होंने मलबे में लापता ग्राम प्रहरी राजेश नौटियाल की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया।
आपदा प्रबंधन टीम को कैंप करने के निर्देश
डीएम को गांव में पेयजल, विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने और स्थिति सामान्य न होने तक आपदा प्रबंधन की टीम को गांव में कैंप करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री हरक सिंह ने कहा कि सरकार के सामने प्रभावित गांवों का विस्थापन करना बड़ी चुनौती है। इस संबंध में जल्द सीएम से वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी।