फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cloud burst in dehradun

आपदाः ‘उधार’ की जिंदगी पर कर्ज का भार

Thu, 28 Aug 2014 03:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Aug 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
cloud burst in dehradun

देहरादून के सरखेत गांव में 15 अगस्त को आसमान से बरसी आफत ने सबसे पहला मकान जो ढहाया, वह मदन सिंह का था।

विज्ञापन


चंद मिनट पहले मदन का पूरा परिवार थोड़ा बहुत सामान समेटकर सुरक्षित निकल तो गया, लेकिन अब ‘उधार’ की जिंदगी बसर कर रहा है। ग्रामीणों की मदद से परिवार की रोजी चल रही है।

लेकिन अब मदन की परेशानी वह वह भार है, जो खेती के लिए उन्होंने मालदेवता स्थित बैंक से 50 हजार रुपए लोन के तौर पर लिया था। खेती के मलबे में तब्दील होने के बाद मदन को हर वक्त यह चिंता खाए जा रही है कि वह लोन कैसे चुकाएंगे।
विज्ञापन


उनकी नजरें सरकार पर टिकी हैं। मदन को उम्मीद है कि सरकार उनका ऋण माफ करेगी।

पुराने अदरक ने दिया साथ

मदन सिंह के खेतों में पिछले साल अदरक की बेहतर फसल हुई थी। आपदा ने इस बार की फसल तो तबाह कर दी, लेकिन पुराना अदरक काम आया।

मदन ने इसे बेचकर करीब 32 हजार की रकम बैंक का चुका दी है। लेकिन बाकी 18 हजार रुपए और ब्याज चुकाने की अब उनमें सामर्थ्य नहीं है।

कमरे में सिर्फ चारपाई की जगह

प्राथमिक विद्यालय के जिस एक कमरे में यह परिवार रह रहा है, वहां सिर्फ एक चारपाई रखने की जगह है। ऐसे में पति-पत्नी, दो बेटों, बहुओं और तीन पोते-पोतियों वाले नौ सदस्यीय इस परिवार को पड़ोसियों के यहां रात गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा नहीं जा रहा ड्यूटी पर
मदन का बड़ा बेटा बलबीर पीआरडी जवान है। उसे हर रोज ड्यूटी के एवज में मजदूरी मिलती थी। लेकिन आपदा के बाद से बलबीर अब तक ड्यूटी पर नहीं जा सका है। उसे डर है कि कहीं उसके जाते ही फिर आसमान से आफत न बरस जाए।


घर गवां चुके बलबीर पर आपदा का खौफ इस कदर तारी है कि अब उसे हल्की बारिश भी परिवार को छीनने वाली नजर आती है। मदन का छोटा बेटा प्रदीप घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी करता था।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed