फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cloud brust in tehri uttarakhand

टिहरी में बादल फटा, पांच जिंदगियां जिंदा दफन

Fri, 01 Aug 2014 08:08 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Aug 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
cloud brust in tehri uttarakhand

उत्तराखंड के टिहरी के घनसाली में सेमल्थ गांव के ऊपर रात करीब सवा दो बजे बादल फटने से जखन्याली ग्राम पंचायत के नौताड़ तोक में पांच लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए। एक व्यक्ति लापता और एक घायल है।

विज्ञापन


घायल को जौलीग्रांट देहरादून रैफर किया गया है। मलबे में 15 पशुओं की भी मौत हुई है। पांच हेक्टेयर कृषि भूमि तबाह हो गई है जबकि चार दुकानों सहित 12 आवासीय मकान भी जमींदोज हो गए।
विज्ञापन


बुधवार रात अचानक सेमल्थ गांव के ऊपर बादल फटा और जखन्याली गदेरे में बाढ़ आ गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले बाढ़ के साथ आया मलबा और पत्थर घरों के भीतर घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो घरों में फंसे वो नहीं बचे

cloud brust in tehri uttarakhand

अफरा-तफरी में कुछ लोग घर से बाहर निकल कर भाग गए, लेकिन जो अंदर फंसे रहे गए वह काल के मुंह में समा गए। इस हादसे में घायल विनोद नौटियाल (45) पुत्र गणपति प्रसाद को ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

विनोद के गर्दन से नीचे का शरीर कुछ काम नहीं कर पा रहा है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जौलीग्रांट रैफर किया गया है। इस हादसे में छह मोटर साइकिल और एक यूटिलिटी जीप भी बह गई।

दूसरी ओर हिंदाव पट्टी के महर गांव के ऊपर भी बादल फटने से ग्राम पंचायत कोट, घणात, महर गांव के रास्ते, पैदल पुलिया, घराट, पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हो गई और कई नाली भूमि तबाह हो गई।

हादसे ने न‌िगल ली ये ज‌िंदग‌ियां

cloud brust in tehri uttarakhand

जखन्याली हादसे में विनोद प्रसाद की पत्नी कमलेश देवी (38), पुत्री देवू (8) और रीतिका (14) सहित और लज्जू देवी (60) पत्नी सुंदर लाल, मगनी देवी(62) पत्नी जितेश्वर प्रसाद की मौत हो गई। वहीं राजेश नौटियाल (35) पुत्र सुंदर लाल का पता नहीं चल पाया है।
 
इन लोगों के बहे मकान-दुकान
विनोद नौटियाल, राजेश नौटियाल, दर्शन देव नौटियाल, मुकेश नौटियाल, सुंदरलाल नौटियाल, प्यारे लाल नौटियाल, ज्योत प्रसाद, कन्हैयालाल नौटियाल के मकान, देवेश्वर नौटियाल की चक्की और मकान बह गए। श्रीदत्त नौटियाल, देवी प्रसाद और शकुंतला देवी की भी दुकान-मकान बहे। भानू प्रसाद का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।

प्रभावितों की मदद के लिए बढ़े हाथ

cloud brust in tehri uttarakhand

बादल फटने की सूचना मिलने के पौने दो घंटे बाद ही तहसील प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इसके साथ ही शांतिकुंज हरिद्वार, संत निरंकारी मिशन और आरएसएस के स्वयंसेवी भी राहत सामग्री के साथ गांव पहुंचे हैं।

प्रभावित परिवारों को गांव में ही रिश्तेदारों के घरों में शिफ्ट किया गया है। जिला प्रशासन ने टेंट, बर्तन और रसद बांटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed