फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   clock tower dehradun.

जुगाड़ से धड़क रही दून की धड़कन

Thu, 29 Jan 2015 09:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Jan 2015 09:51 AM IST
विज्ञापन
clock tower dehradun.

देहरादून के दिल घंटाघर की घड़ी की धड़कन जुगाड़ से धड़क रही है।

विज्ञापन


करीब 60 साल पुराने घड़ी का एक-एक पार्ट घिस गया है। लेकिन नगर निगम इसकी मरम्मत नहीं करा रहा है। पांच साल से घंटाघर की घड़ी की मरम्मत के लिए नियुक्त मेकेनिकल इंजीनियर अशोक खन्ना ने बताया कि घड़ी की छह सुईयां खास हैं।

बताया कि निगम ने मुझसे पहले जिसे भी मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी, उसने इसकी दुर्दशा कर दी। पहले होटल फारेस्ट और फिर गढ़वाल मंडल विकास निगम को इसकी मरम्मत का जिम्मा सौंपा गया था। पहले घड़ी की घंटी चोरी हुई। फिर आंधी तूफान में कई पार्ट्स टूट गए।
विज्ञापन


अब इसमें केवल टाइम मशीन बची है। एक कुंटल के कांसे की घंटी चोरी होने के बाद भी निगम ने कार्रवाई नहीं की। जब मेरे पास घड़ी की मरम्मत की जिम्मेदारी आई तो मैंने चोरी हुए और इसके डैमेज पार्ट लांग व्हील, ओवर व्हील आदि पार्ट बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घड़ी चलने लगी। बताया कि घड़ी में छह डायल पर 24 गरारियां हैं। मरम्मत के बाद आठ गरारियां लगाई गई। लेकिन बाकी पुरानी गरारियां नहीं बदलने से घड़ी को चलने में अवरोध पैदा हो रहा है। बताते हैं कि निगम को मरम्मत के लिए कई बार पत्र लिख चुके हैं, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला रह है।

घड़ी के ये पार्ट ठीक कराने जरूरी
घंटाघर की घड़ी में 24 गरारियां लगी हैं, जिससे सुईयां चलती हैं। इसमें एक लीवर, एक स्कैप, एक सेकंड व्हील, एक फ्रस्ट व्हील, दो ओवर व्हील, एक क्रेक व्हील और एक क्राउन व्हील है। यह पार्ट खराब हैं, जिन्हें ठीक करना है।


मुख्य गरारी, जिससे सुईयां चलती हैं, इसे क्राउन व्हील कहते हैं, वह जर्जर हो चुकी है। इसकी कीमत 1,95,000 है। आंधी-तूफान के कारण घंटाघर की घड़ी के तीन जगह के डायल टूट चुके हैं, जिन्हें बदला जाना जरूरी है। इनकी कीमत छह सौ रुपए प्रति वर्ग फुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed