फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   clean weather in kedardham after snowfall

केदारनाथ में सात फीट तक है बर्फ, तापमान -8 डिग्री

Thu, 05 Feb 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ Updated Thu, 05 Feb 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
clean weather in kedardham after snowfall

उत्तराखंड में दो दिन लगातार बर्फबारी के बाद बुधवार को केदारधाम में मौसम साफ रहा। इससे बर्फबारी से बाधित पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी धाम में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


बुधवार को केदारधाम में धूप खिलने से पुनर्निर्माण और सुरक्षा में जुटे कर्मचारी, अधिकारियों और पुलिस के जवानों को कुछ राहत मिली। मौसम साफ होने के बाद फिर से पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को निम ने कैंप से केदारनाथ मंदिर, प्रवचन हॉल व हेलीपैड तक संपर्क मार्गों से बर्फ हटाई है। धाम में अन्य स्थानों पर करीब सात फीट तक बर्फ जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस आठ डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

clean weather in kedardham after snowfall

दूसरी ओर ऊर्जा निगम के एसई डीएस खाती एवं एसडीओ अर्चित भट्ट के नेतृत्व में निगम कर्मी केदारनाथ धाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में जुटे हुए हैं। लाइन की मरम्मत के लिए 12 सदस्यीय टीम बनाई गई है। एसई खाती ने बताया कि रामबाड़ा तक मरम्मत कर दी गई है। केदारनाथ धाम तक आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य जारी है।

बुधवार को केदारनाथ धाम में सुबह छह बजे तापमान -8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मध्याह्न 12 बजे 4 डिग्री सेल्सियस और शाम चार बजे -2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

सीएम ने भी ली स्थिति की जानकारी
बुधवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिलाधिकारी डा. राघव लंगर से दूरभाष पर वार्ता कर केदारनाथ धाम में स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed