फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   clean ganga plan.

गंगा सफाई में जुटे दो हजार स्वयंसेवी

Sun, 12 Oct 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 12 Oct 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
clean ganga plan.

अमर उजाला के गंगा सफाई अभियान में दो हजार स्वयंसेवी जुटे। छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक-कर्मचारी समेत हर वर्ग के लोगों ने गंगा को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दिया। शहर विधायक मदन कौशिक ने भी तीन घंटे श्रमदान किया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह सात बजे ही सफाई अभियान शुरू हो गया था। शहर विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में शहर के सैकड़ों लोगों ने बिरला घाट पर सफाई की।

चिन्मय डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार और कार्यालय अधीक्षक डॉ. आरके चतुर्वेदी के नेतृत्व में कनखल के दक्ष मंदिर घाट से कूड़ा-करकट साफ किया गया।
विज्ञापन


यहां पर गंगा में पड़े पुराने कपड़े, पूजा सामग्री आदि को निकालकर बाहर किया गया। जटवाड़ा पुल पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पूनम भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घाटों की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधिक जागरूकता अभियान के सदस्यों ने भी जटवाड़ा पुल के पास सफाई अभियान चलाया। बहादराबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अभियान से जुड़े। कटारपुर गांव स्थित विद्या देवी मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गंगा को स्वच्छ रखने के लिए छात्र-छात्राओं ने शपथ ली।

आइए छुट्टी के दिन को बनाएं सार्थक

मां गंगा को स्वच्छ करने के लिए आज हजारों स्वयंसेवी गंगा में उतरेंगे। शांतिकुंज के आह्वान पर उत्तराखंड और यूपी के 16 जिलों से स्वयंसेवी गंगा सफाई के लिए हरिद्वार पहुंच गए हैं। वहीं जिला पुलिस की ओर से भी गंगा सफाई अभियान चलाया जाएगा।

खास बात यह है कि तीन जिलों से आए मूक-बधिर भी गंगा सफाई अभियान में अपना योगदान देंगे। गंगा सफाई कर छुट्टी के इस दिन को आप भी सार्थक बना सकते हैं। शातिकुंज का सफाई अभियान सुबह आठ बजे से हरकी पैड़ी से शुरू होगा।

हरकी पैड़ी से ललतारौ पुल को सात सेक्टरों में बांटकर गंगा की सफाई की जाएगी। सफाई अभियान का शुभारंभ अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पंड्या करेंगे। जिला पुलिस की ओर से डामकोठी मायापुर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।

सुबह नौ बजे अभियान का शुभारंभ एसएसपी स्वीटी अग्रवाल करेंगी। सीओ लाइन चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि अभियान में पुलिस लाइन, कार्यालयों और थानों में तैनात पुलिसकर्मी योगदान देंगे।

वहीं मूक-बधिर महासंघ की ओर से प्रेम नगर पुल के पास सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें हरिद्वार के अलावा देहरादून और सहारनपुर जिलों से आए मूक-बधिर शिरकत करेंगे। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने बताया कि सुबह दस बजे से शाम तक सफाई की जाएगी।

विधिक जागरूकता अभियान से जुड़े लोगों ने की सफाई

विधिक जागरूकता अभियान से जुड़े लोगों ने शनिवार को पुल जटवाड़ा पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी के नेतृत्व में आशु चौधरी, रोहित गुप्ता, गुलशन अरोड़ा, मनीष बत्रा, राजन अरोड़ा, सुमित दरगन, शिवांगी त्रिपाठी, राकेश अरोड़ा, सचिंद्र शाह आदि उपस्थित थे।

गंगा में नाला गिरता देख व्यथित हुए स्वयंसेवी

दक्ष मंदिर के पास गंगा सफाई के लिए पहुंचे स्वयंसेवी नाले की गंदगी सीधे जल में गिरती हुई देखकर दुखी हुए। स्वयंसेवियों का कहना था कि गंगा में नाले गिराने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे लोगों को गंगा मैया भी माफ नहीं करेगी।

शनिवार की सुबह चिन्मय डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं गंगा सफाई के लिए दक्ष मंदिर के पास स्थित शीतला माता घाट पहुंचे। स्वयंसेवियों ने यहां पर सफाई अभियान शुरू ही किया था कि उन्हें गंगा में नाला पड़ता दिखाई दिया। यह नाला दक्ष मंदिर और शीतलामाता मंदिर के बीचोबीच गंगा में गिर रहा है।

नाले की गंदगी से आसपास गंगा का जल भी प्रदूषित हो रहा है। सफाई अभियान में जुटे चिन्मय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि गंगा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले ही प्रदूषण फैला रहे हैं।


मंदिरों और आश्रमों के पास ही गंगा की यह हालत होगी तो फिर बाकी स्थानों पर शुद्धिकरण की अपेक्षा कैसे की जाए। चिन्मय डिग्री कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक डॉ. आरके चतुर्वेदी का कहना था कि गंगा को इस तरह गंदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जल प्रदूषण करने वालों के खिलाफ देश में कठोर कानून बनाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed