{"_id":"2b4cbdb56d04fe7fcb7ad3160af68295","slug":"clean-ganga-mission-in-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की सफाई को बढ़े उम्मीद के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की सफाई को बढ़े उम्मीद के कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 06 Oct 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तिदायिनी मां गंगा को गंदगी से मुक्त कराने की अमर उजाला की पहल के बाद कई संगठन, लोग इस दिशा में आगे बढ़े हैं। रविवार को कई संगठनों, लोगों ने अमर उजाला से संपर्क साधा। गंगाबंदी के बाद गंगा में जहां-तहां दिख रही गंदगी ने पूरे शहर को व्यथित किया।
विज्ञापन
सबके साथ मिलकर गंगा को साफ करने की रूपरेखा तय कर ली गई है। रविवार को गंगा की सफाई के अभियान का प्रतीकात्मक शुभारंभ हुआ। हिंदू-मुस्लिमों ने एक साथ सफाई के लिए गंगा में उतरकर सबको गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। सोमवार से अभियान तेज होगा।
विज्ञापन
हिंदू-मुस्लिम दोनो आए
हिंदू धर्म में गंगा को मां का दर्जा दिया गया है लेकिन हरिद्वार में हिंदुओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी सफाई के लिए आगे आए। ज्वालापुर के पुल जटवाड़ा स्थित सीता घाट की सफाई कर मुस्लिम समाज के लोगों ने समाज के हर तबके से आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सेव गंगा फाउंडेशन और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी और उसके आस-पास के घाटों पर सफाई अभियान चलाकर लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। स्कूली बच्चों ने कनखल में राजघाट और सतीघाट पर सफाई की।
निगम निस्तारति करेगा कूड़ा
गंगा से बाहर निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की जिम्मेदारी नगर निगम ने ली है। आने वाले दिनों में गंगा सफाई अभियान में सहयोग के लिए जिला व्यापार मंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, चिन्मय डिग्री कॉलेज, एचईसी पीजी कॉलेज, ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज, राजकीय शिक्षक संघ, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ आदि अनेक संगठन और संस्थाएं आगे आए हैं।