{"_id":"ca25575fed02177281d3ed12a90157df","slug":"clean-ganga-campaign-supported-by-blind-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेत्रहीनों ने 'दिखाई' गंगा सफाई की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेत्रहीनों ने 'दिखाई' गंगा सफाई की राह
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 15 Oct 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की पहल पर पांच अक्तूबर से चल रहे गंगा सफाई अभियान के तहत मंगलवार को भी सैकड़ों लोग जुटे। दसवें दिन सात संगठनों और संस्थाओं के करीब 1000 लोगों ने मोक्षदायिनी को पावन बनाने के अभियान में हिस्सा लिया। स्वामी अजरानंद अंध विद्यालय के नेत्रहीन छात्र भी अभियान का हिस्सा बने।
विज्ञापन
उत्साहित दिखे बच्चे
सुबह विद्यालय परिसर में सफाई अभियान के दौरान नेत्रहीन छात्रों ने लोगों से अपील की कि ‘आप इस खूबसूरत धरा को देख सकते हैं तो इसे साफ-सुथरा भी बनाएं रखें’। विद्यालय के प्रबंधक स्वामी स्वय्मानंद महाराज ने बताया कि नेत्रहीन बच्चे गंगा सफाई अभियान की खबरों से बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
इस विद्यालय के 200 सामान्य बच्चों (नेत्रहीन नहीं) ने शिक्षकों के साथ मिलकर गोस्वामी गणेश दत्त घाट पर झाड़ू लगाया। कई बच्चों ने फावड़े, खुरपी से गंगा से पॉलीथिन और कपड़े बाहर निकाले।
विज्ञापन
संस्कृत विवि के छात्र भी रहे
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के 300 से ज्यादा छात्रों ने गंगा की सफाई का संकल्प लेते हुए सुबह आठ बजे से दस बजे तक सिंहद्वार घाट पर सफाई की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर के स्वयंसेवियों ने अलकनंदा घाट पर सफाई की।
इसके अलावा निर्बल वर्ग ग्राम उद्योग संस्थान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर गोविंद घाट और प्रेम नगर आश्रम घाट पर सफाई की। रामघाट विष्णु घाट मां गंगा व्यापार मंडल के व्यापारियों ने स्थानीय लोगों और महिलाओं के साथ रामघाट पर सफाई अभियान चलाया।