{"_id":"c169b18324f66f5a93566ee26d553d13","slug":"clean-ganga-campaign-haridwar2-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा घाट से सड़क तक चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा घाट से सड़क तक चला सफाई अभियान
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 09 Oct 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की पहल पर हरिद्वार में 5 अक्तूबर से चल रहे गंगा सफाई अभियान के तहत बुधवार को भी सैकड़ों लोग पूरे जोश के साथ जुटे।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल
चौथे दिन नौ संगठनों व संस्थाओं के लगभग 1500 लोगों ने पापनाशिनी को पावन बनाने के अभियान में हिस्सा लिया और गंगा एवं इसके घाटों पर साफ-सफाई की। अभियान में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जागरूकता रैली भी निकाली।
खन्नानगर कॉलोनी की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष सुबह ही खन्नानगर घाट पर सफाई करने उतर गए। करीब तीन घंटे श्रमदान करने के बाद पूरे घाट क्षेत्र को चकाचक बना दिया। सिंचाई विभाग कॉलोनी के लोगों ने डामकोठी पर सफाई की।
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर भेल और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रेमनगर घाट पर चार घंटे श्रमदान किया। गुरुकुल कांगड़ी छात्रसंघ भी अभियान का हिस्सा बना। धनौरी में हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गंगनहर की सफाई की।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल कांगड़ी विवि के सामने मोतीघाट को साफ किया। चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी गंगा की सफाई के लिए हाथ बढ़ाया। भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने हरकी पैड़ी स्थित कांगड़ा घाट की सफाई की।
आज गंगनहर घाट, सती, सिंहद्वार घाट पर अभियान
गुरुवार को कई स्थानों पर गंगा सफाई अभियान चलेगा। मंडी समिति की ओर से पुल जटवाड़ा पर गंगनहर घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। भाजयुमो के कार्यकर्ता कनखल में सतीघाट को साफ करेंगे। सामाजिक जागरूकता मंच के कार्यकर्ता सिंहद्वार घाट पर सफाई अभियान चलाएंगे।